{"_id":"663557320cdaa5144a002f95","slug":"search-operation-by-sog-and-police-samba-news-c-289-1-sjam1009-102470-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एसओजी और पुलिस ने चलाया संयुक्त तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एसओजी और पुलिस ने चलाया संयुक्त तलाशी अभियान
Sat, 04 May 2024 02:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sat, 04 May 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
भूमिगत सुरंग या ड्रोन से गिराई संदिग्ध सामग्री का पता लगाने के लिए क्षेत्र को खंगाला, कुछ नहीं लगा हाथ
तड़के रीगल, चिलेयारी जबकि बाद में मावा नडाला में चला सर्च ऑपरेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे कई अग्रिम गांवों में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को तलाशी अभियान चलाया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि एसओजी ने सीमा पार से हाल ही में घुसपैठ के प्रयास के बाद सीमा क्षेत्र में करीब कई घंटे तलाशी अभियान चलाया।
यह तलाशी अभियान तड़के रीगल, चिलेयारी इलाकों में चला। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के भूमिगत सुरंग या ड्रोन से गिराई गई संदिग्ध सामग्री का पता लगाने के लिए पड़ताल की गई। मगर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। बता दें कि वीरवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सांबा के रीगाल सेक्टर में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया था, बीएसएफ की सांबा जिला के रीगाल पोस्ट के ठीक सामने पाकिस्तान की चक भूरा पोस्ट से घुसपैठ करवाने के लिए क्षेत्र से एक घुसपैठिया भारतीय क्षेत्र में की गई तारबंदी तक पहुंचने की कोशिश करने लगा। सीमा पर मुस्तैद जवानों ने उसे रोकने के लिए चेतावनी दी पर वह नहीं रुका। जवानों ने फायरिंग कर उसे वहीं पर ढेर कर दिया। इसको लेकर बीएसएफ के साथ पुलिस की ओर से सीमावर्ती क्षेत्रों को खंगाला जा रहा है। इस से पहले बसंतर नदी के आसपास के क्षेत्रों को खंगाला गया था। बाद में मावा, नडाला में भी इस तरह का तलाशी अभियान चलाया गया था।