{"_id":"591595814f1c1b0a69851052","slug":"search-operation-by-indian-army-in-kulgam","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण कश्मीर में आतंकी की तलाश में सेना ने चलाया गहन तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिण कश्मीर में आतंकी की तलाश में सेना ने चलाया गहन तलाशी अभियान
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Fri, 12 May 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर में सर्च आपरेशन के दौरान सेना के जवान
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकी की तलाश में सर्च अभियान चलाया गया। सूत्रों के मुताबिक सुरक्षाबलों को जानकारी मिली थी कि जुनौद नाम का आतंकी कुलगाम जिले के खुदवानी इलाके में स्थित अपने घर आया है।
विज्ञापन
जिस पर भारी संख्या में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। सर्च अभियान के दौरान आतंकी सुरक्षाबलों के हाथ नहीं लगा। पुलिस द्वारा इलाके की घेराबंदी घटाने के बाद स्थानीय लोगों ने पत्थरबाजी की।
विज्ञापन
गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में पिछले दिनों बढ़ी आतंकी घटनाओं के मद्देनजर आतंकियों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारियां की जा रही हैं। इस क्रम में आतंकियों की तलाश के साथ साथ उनके मुखबिरों और ओवर ग्राउंड वर्करों पर भी नकेल कसने की कवायद शुरू हुई है।
विज्ञापन