{"_id":"611581408ebc3e44fb402985","slug":"search-operation-akhnoor-news-jmu241465148","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी चौरा क्षेत्र के जंगलों में चलाया तलाशी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी चौरा क्षेत्र के जंगलों में चलाया तलाशी अभियान
विज्ञापन
अखनूर। चौकी चौरा क्षेत्र के जंगलों में एक चरवाहे द्वारा तीन संदिग्ध लोगों को देख जाने पर पुलिस और सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि कुछ भी हाथ नहीं लगा। बुधवार शाम के समय चौकी चौरा क्षेत्र के जंगल में एक चरवाहे ने दूर से तीन संदिग्ध लोगों को जाते देखा। इस पर वह घर की तरफ भागा। उसने परिवार के सदस्यों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
पुलिस और सेना ने क्षेत्र की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया। आसपास के ग्रामीणों को सचेत रहने की हिदायतें भी दीं। देर रात तक चले सर्च ऑपरेशन में किसी भी संदिग्धों के बारे में कुछ भी पता नहीं चला। इसके बाद सर्च ऑपरेशन बंद कर दिया गया।
गौरतलब है कि पिछले एक हफ्ते में क्षेत्र में चार बार संदिग्धों को देखा गया है। हालांकि अभी तक कुछ पता नहीं चला है। एसडीपीओ वरुण जंडियाल ने बताया कि जंगल में एक चरवाहे द्वारा दूर से तीन संदिग्ध लोगों के देखने की बात सामने आई है। लेकिन सर्च ऑपरेशन में कुछ नहीं मिला है। एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।