फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Search for woman who helped terrorists in Rajori-Poonch

Jammu News: राजोरी-पुंछ में आतंकियों की मदद करने वाली महिला की तलाश

विज्ञापन
Search for woman who helped terrorists in Rajori-Poonch
स्थानीय पुलिस की मदद से ढूंढा जा रहा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। एनआईए को राजोरी-पुंछ में हमला करने वाले आतंकियों के बारे में अहम सुराग हाथ लगा है। आतंकियों को हथियार से लेकर अन्य तरह की मदद पहुंचाने वाली एक महिला की पहचान की गई है। उसकी धरपकड़ के लिए कई जगहों पर छापा मारा गया है। एनआईए के पास उक्त महिला की तस्वीर भी है। और स्थानीय पुलिस की इसे पकड़ने में मदद ली जा रही है। हालांकि अभी तक यह हत्थे नहीं चढ़ सकी है।

सूत्रों का कहना है कि उक्त महिला ने ढांगरी नरसंहार को अंजाम देने वाले आतंकियों की मदद भी की थी। कंडी इलाके में भी उक्त महिला ने आतंकियों की मदद की थी। उक्त महिला द्वारा आतंकियों को हथियार से लेकर खाना, पैसा और अन्य जरूरत की चीजें पहुंचाने का शक है। उसके पकड़े जाने के बाद अन्य मददगारों का भी पता लगेगा। स्थानीय पुलिस की मदद से उसे ढूंढा जा रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इसके पहले पुंछ के एक व्यक्ति और उसके परिवार के लोगों को पकड़ा गया था, जिसके बाद पता चला था कि दो महीने तक आतंकी उसी के घर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed