फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   sdm meeting with staff

Jammu News: झंडारोहण कार्यक्रम, परेड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा

Tue, 21 Jan 2025 01:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 21 Jan 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
sdm meeting with staff
समीक्षा बैठक में माैजूद विभागीय अ​धिकारी। संवाद - फोटो : akhnoor
अखनूर। गणतंत्र दिवस 2025 की तैयारियों को सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से एसडीएम शुभांकर प्रत्यूष पाठक ने समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

इसमें अखनूर उप प्रभाग के सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य आगामी गणतंत्र दिवस समारोह के लिए आवश्यक तैयारियों और समन्वय पर चर्चा करना था।
एसडीएम शुभांकर प्रत्यूष पाठक ने सभी विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागवार जिम्मेदारियां तय कीं और अधिकारियों से कहा कि वे सुनिश्चित करें कि सभी तैयारियां समय पर पूरी हो।
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित अधिकारियों में एसडीपीओ अखनूर सुनील जसरोटिया, तहसीलदार अखनूर नरेश कुमार, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी अखनूर मोहम्मद सलीम और कालीधार रेंज अफसर मोहम्मद रफीक प्रमुख रूप से शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान झंडारोहण कार्यक्रम, परेड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई। एसडीएम ने समारोह स्थल पर साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था, और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। एसडीएम ने सभी अधिकारियों से आग्रह किया कि वे मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं और यह सुनिश्चित करें कि समारोह में भाग लेने वाले लोग गणतंत्र दिवस की गरिमा को महसूस कर सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed