{"_id":"b08ff0d9a1229ab0b0e7ad629638e95c","slug":"sdm-have-stopped-salary-of-five-doctors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल से जल्दी जाना डाक्टरों के लिए पड़ा महंगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल से जल्दी जाना डाक्टरों के लिए पड़ा महंगा
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 23 Jan 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर कसबे के उप जिला अस्पताल से जल्दी चले जाना पांच डाक्टरों के लिए महंगा पड़ गया। एसडीएम ने सभी पांचों डाक्टरों का वेतन रोक दिया है। साथ ही स्वास्थ्य निदेशक को कार्रवाई के बारे में सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार एसडीएम सुरेश चंद शर्मा शनिवार को दोपहर तीन बजकर बीस मिनट पर उप जिला अस्पताल में अचानक पहुंच गए। यहां उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था आदि जांची साथ ही डाक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी मांगी।
विज्ञापन
इस दौरान उन्हें पता चला कि पांच डाक्टर गैरहाजिर हैं। बाद में उन्हें बताया गया कि उक्त पांचों डाक्टर समय से पहले ही अस्पताल से जा चुके हैं। बताया गया कि राकेश वर्मा, सरला कौल, पंकज गुप्ता, राजीव शर्मा और नितिन गुप्ता सभी पांचों डाक्टर सुबह अस्पताल में उपस्थित थे।
विज्ञापन
लेकिन दोपहर बाद सभी गैरहाजिर पाए गए। अस्पताल में स्वास्थ्य की जांच कराने के लिए मरीजों की बड़ी भीड़ थी। इस पर एसडीएम ने पांचों डाक्टरों का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
साथ ही इस कार्रवाई को स्वास्थ्य निदेशक को सूचित कर दी गई। एसडीएम ने हाजिरी रजिस्टर की जांच कर अन्य कर्मचारियों की भी उपस्थिति देखी। साथ ही कहा कि अस्पताल में सभी इंतजाम पुख्ता होने चाहिए। मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं होना चाहिए।