{"_id":"1fe6f7b0eb1d699a8a37278a0d17fba8","slug":"screening-committee-has-been-created-for-j-k-ips-officers-promotion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPS के प्रमोशन के लिए बनी स्क्रीनिंग कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPS के प्रमोशन के लिए बनी स्क्रीनिंग कमेटी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 07 Jan 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन पुलिस सर्विस के जम्मू कश्मीर कैडर के अधिकारियों को प्रमोशन देने के लिए बनाई गई स्क्रीनिंग कमेटी का पुनर्गठन किया गया है। इसके चेयरमैन राज्य के मुख्य सचिव बनाए गए हैं, जबकि डीजीपी, वित्त आयुक्त और गृह सचिव कमेटी में सदस्य के रूप में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
यह कमेटी अधिकारियों को डीजीपी और एडीजीपी ग्रेड देने के लिए बनाई गई है। राज्य गृह विभाग ने इसकी मंजूरी दी है। विभाग की ओर से जारी आदेश में मुख्य सचिव बीआर शर्मा को चेयरमैन, वित्त आयुक्त प्रमोद कुमार जैन, गृह सचिव राज कुमार गोयल और पुलिस महानिदेशक के राजिंदरा शामिल हैं।
विज्ञापन
रियासत कैडर के पुलिस अधिकारियों को डीजीपी, एडीजीपी और समकक्ष पद देने के लिए यह कमेटी स्क्रीनिंग करेगी। इस समय रियासत कैडर के एडीजीपी शिशु पाल वैद डीजीपी की होड़ में बने हुए हैं। मौजूदा डीजीपी के राजिंदरा इसी वर्ष आठवें महीने में रिटायर हो जाएंगे।
विज्ञापन
वहीं कई आईजी स्तर के अधिकारी भी एडीजी बनाए जाने हैं। हालांकि कुछ डीआईजी स्तर के अधिकारियों की प्रमोशन पर गृह विभाग की चुप्पी बनी हुई है। पांच अधिकारी ऐसे हैं, जिनकी एक साल से प्रमोशन लंबित पड़ी हुई है, लेकिन गृह विभाग की तरफ से इन अधिकारियों को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया जा रहा।