फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   scorching heat in Jammu

लू के थपेड़ों से झुलसा जम्मू

Wed, 18 May 2016 08:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 18 May 2016 08:46 PM IST
विज्ञापन
scorching heat in Jammu
जम्मू में भीषण गर्मी - फोटो : संजय गुप्ता
रियासत में गर्मी प्रचंड रूप दिखाने लगी है। राज्य के सभी हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 5-6 डिग्री ऊपर चला गया है। बुधवार को सामान्य से पांच डिग्री अधिक 42.8 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ जम्मू में इस सीजन का सबसे गर्म दिन गुजरा।
विज्ञापन


पारे में लगातार उछाल जारी है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी पारा सामान्य से पांच डिग्री चढ़कर 39.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। दिन के साथ रात का पारा भी सामान्य से 3-4 डिग्री ऊपर चला गया है। घाटी के सर्द इलाकों में यही हाल है।
विज्ञापन


राज्य में पहलगाम और कारगिल में सबसे कम 6.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। मौसम विभाग श्रीनगर के निदेशक सोनम लोट्स के अनुसार 24 मई तक मौसम साफ रहेगा। इससे गर्मी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूर्य की पहली किरण के साथ जम्मू में बुधवार को गर्मी का कहर भी बरपना शुरू हो गया था। दोपहर में लोगों को लू के थपेड़े झेलने पड़े। सड़कें सूनी पड़ गईं।

ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में भी दिन का पारा सामान्य से छह डिग्री अधिक 31.0, श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में छह डिग्री अधिक 26.1, विश्वविख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में एक डिग्री अधिक 18.0, लेह में 21.7, कारगिल में 22.4 डिग्री सेल्सियस पारा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed