फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   science and technical subject is more important

विज्ञान एवं तकनीक से जुड़े विषयों को दें तवज्जो: उमर

Tue, 22 Jul 2014 02:51 AM IST
Updated Tue, 22 Jul 2014 02:51 AM IST
विज्ञापन
science and technical subject is more important

आधुनिक विज्ञान एवं तकनीक पर आधारित विषयों को राज्य के विश्वविद्यालयों में पढ़ाया जाए। इससे छात्रों को रोजगार अथवा नौकरी हासिल करने में सीधा फायदा होगा। लिहाजा स्थानीय विश्वविद्यालय देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों की तर्ज पर छात्रों को आधुनिक सुविधाएं और विषय मुहैया कराएं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को स्थानीय सचिवालय में बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय के कामकाज और विस्तार संबंधी गतिविधियों की उच्चस्तरीय बैठक में समीक्षा के दौरान यह बातें कहीं।
विज्ञापन


उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पिछले पांच साल के दौरान रियासती हुकूमत का फोकस शिक्षा क्षेत्र का विस्तार करने और इसे मजबूत बनाने पर रहा। नतीजतन हम नये विश्वविद्यालय स्थापित करने के साथ काफी हद तक छात्रों को आधुनिक शिक्षा मुहैया कराने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोध पर दिया जा रहा जोर

science and technical subject is more important

इसकी वजह से अब राज्य के अधिकतर विश्वविद्यालय आधुनिक विषय छात्रों को पढ़ने के लिए मुहैया करवा रहे हैं। इसके अलावा शिक्षा और शोध के लिए बुनियादी ढांचा मुहैया कराने को भी बराबर तवज्जो दी गई।

इस मौके पर डिप्टी रजिस्ट्रार सुनीता गुप्ता ने बताया कि स्कूल आफ मैनेजमेंट स्टडी एंड इक्नॉमिक्स, मैथ्स, साइंस और इंजीनियरिंग, बायो साइंस और बायो तकनीक, एजूकेशन, इस्लामिक स्टडीज, नैनो तकनीक, हेल्थकेयर और फार्मेसी के विभाग विवि में स्थापित हो गए हैं।

विश्वविद्यालय में एमबीए, एमसीए, एमए अर्बिक, एमएससी आईटी और एमएससी बायो तकनीक विषयों में पोस्ट ग्रेजुएशन करवाई जा रही है।

नए विषय किए जाएंगे शुरू

science and technical subject is more important

बाबा गुलाम शाह बादशाह विश्वविद्यालय की समीक्षा के दौरान वीसी ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के जरिये गतिविधियों और उपलब्धियों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। एमएससी मैथ्स, बॉटनी, जूलोजी और कंप्यूटर साइंस विषयों में पोस्ट ग्रेजुएशन इस वर्ष से शुरू की जा रही है।

इसके अलावा ट्रेवल और टूरिज्म में विश्वविद्यालय ग्रांट कमीशन द्वारा मंजूर किया गया जॉब ओरिऐंटड कोर्स भी कराया जा रहा है। विश्वविद्यालय ने बायो साइंस में पहला पीएचडी स्कालर पैदा किया है।

इसके अलावा 59 शोधकर्ता पीएचडी और 12 एमफील विभिन्न विषयों में कर रहे  हैं। इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री मोहम्मद अकबर लोन, हज एवं ओकाफ मंत्री पीरजादा मोहम्मद सईद, वीसी प्रो. आईए हमाल, योजना एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव बीआर शर्मा, उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त सचिव मुश्ताक अहमद, रजिस्ट्रार एमआर चौधरी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed