फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Schools up to class eight reopen in Leh from today buses also run till 6 pm

Leh Violence: लेह में आज से खुल जाएंगे कक्षा आठ तक के स्कूल, शाम छह बजे तक बसें भी चलेंगी

Fri, 03 Oct 2025 12:41 AM IST
विकास कुमार अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, जम्मू/लेह
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी, जम्मू/लेह Published by: विकास कुमार Updated Fri, 03 Oct 2025 12:41 AM IST
सार

बीती 24 सितंबर को लेह में कर्फ्यू लगाया गया था। प्रशासन की ओर से हालात की समीक्षा करते हुए हर रोज लगातार कुछ घंटे की ढील जा रही थी। शुरुआत में केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई थी, जैसे-राशन, सब्जियों और हार्डवेयर आदि की दुकानें। 

विज्ञापन
Schools up to class eight reopen in Leh from today buses also run till 6 pm
लेह में आज से खुलेंगे स्कूल - फोटो : एजेंसी

विस्तार

लेह हिंसा के एक हफ्ते बाद शहर में स्थिति करीब-करीब सामान्य हो गई है। इसे देखते हुए प्रशासन ने आज शुक्रवार से लेह में कक्षा आठ तक के स्कूलों को खोले जाने का फैसला किया है। सार्वजनिक परिवहन की बसें भी सुबह 10 बजे से लेकर शाम छह बजे तक चलाई जाएंगी। बाजार भी पूरा दिन खुलेंगे। हालात सामान्य होने से लोगों को राहत है, हालांकि इंटरनेट सेवा चालू किए जाने को लेकर फैसला आज शाम किया जाएगा।

विज्ञापन

वीरवार को पूरे दिन खुले बाजार
बीती 24 सितंबर को लेह में कर्फ्यू लगाया गया था। प्रशासन की ओर से हालात की समीक्षा करते हुए हर रोज लगातार कुछ घंटे की ढील जा रही थी। शुरुआत में केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई थी, जैसे-राशन, सब्जियों और हार्डवेयर आदि की दुकानें। बीते बुधवार सुबह 10 बजे से लेकर शाम छह बजे तक दुकानें खोली गईं। वीरवार को पूरे दिन बाजार खुले रहे। लोग अपनी जरूरत की खरीदारी करते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेह में नहीं मनाया गया दशहरा
इस बीच इंटरनेट सेवाएं बंद होने से हालांकि ऑनलाइन काम करने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। बहुत से इलाकों में सिग्नल न आने की वजह से लोगों को बातचीत में भी समस्या हो रही थी। भारतीय न्याय संहिता यानी बीएनएस की धारा 163 लागू होने की वजह से पांच या अधिक लोगों के एक जगह एकत्र होने पर प्रतिबंध है। इसे देखते हुए और चार प्रदर्शनकारियों की मौत हो जाने की वजह से लेह में दशहरा भी नहीं मनाया गया। यहां हर साल हिंदू महासभा की ओर से दशहरे पर पोलो ग्राउंड में रावण का पुतला फूंका जाता था और ग्राउंड के पीछे की तरफ स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में पूजा की जाती थी।

विज्ञापन

...तो दिवाली पूजन भी केवल घर-घर में होगा
लेह में अगर पाबंदियां लागू रहीं तो इसका असर दिवाली पूजन पर भी देखने को मिलेगा। हिंदू महासभा ट्रस्ट, लेह के अध्यक्ष बलवीर सिंह ने फोन पर बताया कि हालात सामान्य रहते हैं तो ठीक, वरना दिवाली पूजन भी केवल घर-ही-घर में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed