{"_id":"582b24084f1c1bd53b8fead4","slug":"schools-of-border-reopened-after-many-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई दिनों बाद फिर से खुले सीमा से सटे इलाकों के स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई दिनों बाद फिर से खुले सीमा से सटे इलाकों के स्कूल
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 15 Nov 2016 09:27 PM IST
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी के बाद जम्मू और सांबा जिले में बंद किए गए सभी सरकारी स्कूल मंगलवार को खोल दिए गए। स्कूलों में हाजिरी बहुत कम थी। शिक्षा विभाग के अनुसार अब स्कूलों में विद्यार्थियों को नियमित तरीके से शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन
गोलीबारी के बाद सरकार ने जम्मू, सांबा व कठुआ में 419 स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी किए थे। सोमवार को जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों को खोलने के आदेश जारी किए थे। आदेश मिलने के बाद शिक्षक स्कूलों में पहुंच गए और समय पर स्कूलों को खोल दिया गया, लेकिन स्कूलों में हाजिरी बहुत कम थी।
विज्ञापन
अभिभावकों ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा है। वहीं अब शिक्षा विभाग ने शिक्षकों से कहा कि सभी विद्यार्थियों को स्कूलों में पहुंचाने के लिए काम किया जाए। चीफ एजुकेशन अफसर जम्मू जेके सूदन ने कहा कि जिला प्रशासन से आदेश मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल खोल दिए हैं। सीमा पर अगर हालात खराब होते हैं तो एसडीएम और तहसीलदार ही स्कूल को बंद करवा सकते हैं।
विज्ञापन