{"_id":"6212a78ea36f08067d65e59e","slug":"schools-in-ladakh-now-affiliated-to-cbse","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान : लद्दाख के स्कूल अब सीबीएसई से संबद्ध, पंजीकरण नंबर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान : लद्दाख के स्कूल अब सीबीएसई से संबद्ध, पंजीकरण नंबर जारी
Mon, 21 Feb 2022 02:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लेह/जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, लेह/जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 21 Feb 2022 02:11 AM IST
सार
संबद्धता प्रक्रिया का तीसरे चरण होते ही जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड से हो जाएंगे अलग।
विज्ञापन
CBSE
- फोटो : Social Media
विस्तार
जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड के अधीन चल रहे लद्दाख के हायर सेकेंडरी और हाई स्कूल अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध होने जा रहे हैं। प्रदेश में नौवीं से 12वीं कक्षा तक सभी स्कूलों को सीबीएसई ने पंजीकरण नंबर जारी कर दिया है। लद्दाख शिक्षा निदेशालय ने इस आशय की जानकारी दी है। सीबीएसई की मान्यता से जुड़ी तीसरी श्रेणी की प्रक्रिया जल्द पूरी होने वाली है।
विज्ञापन
लद्दाख के स्कूलों को जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड के अधीन चलाने में दिक्कतें आ रही थीं। इसे लेकर 27 सितंबर 2021 को शिक्षा सचिव ने पत्र लिखकर स्कूलों को आवेदन के लिए कहा था। निदेशालय के अनुसार सीबीएसई से मान्यता प्राप्त करने की प्रक्रिया लंबी होती है, लेकिन प्रदेश सरकार की टास्क फोर्स ने इसे जल्दी संभव कर दिखाया है। प्रक्रिया के पूरा होते ही सभी स्कूल सीबीएसई से संबद्ध हो जाएंगे।
विज्ञापन