{"_id":"58fd9efb4f1c1bb365c0beca","slug":"schools-in-kashmir-valley-reopened","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में स्कूलों के खुलते ही फिर भड़की हिंसा, एक पत्रकार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में स्कूलों के खुलते ही फिर भड़की हिंसा, एक पत्रकार घायल
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 24 Apr 2017 12:18 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में सोमवार को स्कूलों के खुलने के तुरंत बाद हिंसक प्रदर्शन की घटनाएं शुरू हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक कश्मीर में करीब एक हफ्ते के बाद स्कूलों के खुलने के साथ ही श्रीनगर में छात्रों और सुरक्षाबलों के बीच हिंसक झड़प हुई है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार श्रीनगर में एसपी हायर सेकेंड्री स्कूल एंड कालेज के छात्रों के द्वारा हिंसक प्रदर्शन किए गए हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार इन प्रदर्शनों में एक स्थानीय फोटोजर्नलिस्ट घायल हुआ है। इन प्रदर्शनों के दौरान बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए हैं।
विज्ञापन
इससे पूर्व कश्मीर घाटी में करीब एक हफ्ते से बंद स्कूलों को सोमवार को खोल दिया गया था। हालांकि कश्मीर घाटी में तनाव के माहौल के चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस क्रम में घाटी के हालातों पर लगातार सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन