फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Schools closed for two weeks in Jammu-Kashmir to prevent spread of corona infection

जम्मू-कश्मीर में फिर बंद हुए स्कूल, 200 से ज्यादा लोग किसी भी कार्यक्रम में नहीं हो सकते शामिल

Sun, 04 Apr 2021 11:53 AM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Sun, 04 Apr 2021 11:53 AM IST
विज्ञापन
Schools closed for two weeks in Jammu-Kashmir to prevent spread of corona infection
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा स्कूलों को बंद करने का फैसला कर दिया गया है। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रदेश के नौंवी कक्षा तक के स्कूलों को दो हफ्ते के लिए बंद किया गया है। जो कि पांच अप्रैल 2021 से लेकर 18 अप्रैल तक होगा। वहीं कक्षा 10वीं से लेकर 12वीं तक के स्कूलों को एक हफ्ते यानि 5 अप्रैल से लेकर 11 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रशासन ने किसी भी तरह के कार्यक्रम में 200 से ज्यादा लोगों के जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। हर तरह के कार्यक्रम में केवल 200 व्यक्ति ही शामिल हो सकते हैं।

विज्ञापन


बता दें कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर कहर बरपाने लगी है। 20 फरवरी को जम्मू-कश्मीर में सक्रिय मामलों की संख्या केवल 700 थी, जो तीन अप्रैल को 3574 पर पहुंच गई है। केवल 41 दिनों में ही सक्रिय मामले पांच गुना तक बढ़ गए हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 20 फरवरी को प्रदेश में कुल मामलों की संख्या 1 लाख 25 हजार 783 थी। सक्रिय मामले केवल 700 ही रह गए थे। कोरोना की वजह से 1954 मरीजों की जान गई थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- युवाओं को आतंकवाद की राह पर जाने से रोकने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शिक्षकों से की यह अपील
विज्ञापन
विज्ञापन


29 मार्च 2021 तक सक्रिय मामले भारी उछाल के साथ 2110 पर पहुंच गए थे। कुल मामले 130228 थे और 1989 मरीजों की जम्मू कश्मीर में कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हुई थी। वहीं तीन अप्रैल 2021 को प्रदेश में कुल मामलों की संख्या तेजी से बढ़कर 1 लाख 32 हजार 439 पर पहुंच गई है। सक्रिय मामले भी बढ़कर 3574हो गए हैं। पिछले 41 दिनों में ही जम्मू-कश्मीर में 6656 नए मामले आए हैं।

जीएमसी जम्मू की प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन के अनुसार कोरोना संक्रमित मरीजों की देखभाल के लिए अस्पताल में ऑक्सीजन के अलावा वेंटिलेटर्स की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। अस्पताल प्रबंधन मरीजों की जरूरतों को पूरा कर रहा है और सरकार की तरफ से भी पूरी मदद मिल रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed