फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Schools and Colleges to reopen in kashmir valley in October, Divisional commissioner ordered

कश्मीर के स्कूल तीन व कालेज नौ अक्तूबर तक खुलेंगे, डिवकॉम ने सभी इंतजाम करने की दी हिदायत

Mon, 30 Sep 2019 10:17 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 30 Sep 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
Schools and Colleges to reopen in kashmir valley in October, Divisional commissioner ordered
कॉलेज की छात्राएं - फोटो : फाइल, अमर उजाला
कश्मीर घाटी में हायर सेकेंडरी तक के सरकारी व निजी स्कूलों को तीन अक्तूबर और सभी कालेजों को नौ अक्तूबर तक खोलने को कहा गया है। डिवीजनल कमिश्नर (डिवकॉम) बशीर अहमद खान ने सोमवार को यह आदेश जारी किए। ज्ञात हो कि पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से लगातार स्कूल व कालेज बंद हैं। 
विज्ञापन


डिवकॉम ने एक अक्तूबर को सभी स्कूलों में पैरेंट्स-टीचर्स मीट आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इस सिलसिले में सोमवार को हुई बैठक में उन्होंने सभी डीसी को हिदायत दी कि स्कूलों तथा कालेजों को खोलने के लिए सभी प्रकार के इंतजाम को अंतिम रूप दिया जाए। 
विज्ञापन


बैठक में यह बताया गया कि घाटी में बिना किसी असुविधा के मेडिकल व डेंटल कालेज चल रहे हैं और बच्चे परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। बैठक में श्रीनगर के डीसी, एसएसपी, निदेशक स्कूल शिक्षा मौजूद थे। घाटी के अन्य जिलों के डीसी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed