{"_id":"5d9230a08ebc3e93cb76560c","slug":"schools-and-colleges-to-reopen-in-kashmir-valley-in-october-divisional-commissioner-ordered","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के स्कूल तीन व कालेज नौ अक्तूबर तक खुलेंगे, डिवकॉम ने सभी इंतजाम करने की दी हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के स्कूल तीन व कालेज नौ अक्तूबर तक खुलेंगे, डिवकॉम ने सभी इंतजाम करने की दी हिदायत
Mon, 30 Sep 2019 10:17 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Published by: Pranjal Dixit
Updated Mon, 30 Sep 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
कॉलेज की छात्राएं
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में हायर सेकेंडरी तक के सरकारी व निजी स्कूलों को तीन अक्तूबर और सभी कालेजों को नौ अक्तूबर तक खोलने को कहा गया है। डिवीजनल कमिश्नर (डिवकॉम) बशीर अहमद खान ने सोमवार को यह आदेश जारी किए। ज्ञात हो कि पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से लगातार स्कूल व कालेज बंद हैं।
डिवकॉम ने एक अक्तूबर को सभी स्कूलों में पैरेंट्स-टीचर्स मीट आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इस सिलसिले में सोमवार को हुई बैठक में उन्होंने सभी डीसी को हिदायत दी कि स्कूलों तथा कालेजों को खोलने के लिए सभी प्रकार के इंतजाम को अंतिम रूप दिया जाए।
बैठक में यह बताया गया कि घाटी में बिना किसी असुविधा के मेडिकल व डेंटल कालेज चल रहे हैं और बच्चे परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। बैठक में श्रीनगर के डीसी, एसएसपी, निदेशक स्कूल शिक्षा मौजूद थे। घाटी के अन्य जिलों के डीसी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शामिल हुए।