फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   school vans in srinagar violating traffic rules

खतरे में है कश्मीरी मासूमों की जान

Sat, 09 Aug 2014 08:31 PM IST
Updated Sat, 09 Aug 2014 08:31 PM IST
विज्ञापन
school vans in srinagar violating traffic rules

जम्मू-कश्मीर में ट्रैफिक नियमों का सरेआम उल्लंघन किया जा रहा है। नियमों की अनदेखी के कारण मासूमों की जान भी जोखिम में डाली जा रही है।

विज्ञापन


कभी दो पहिया चालकों तो कभी बड़े वाहन चालकों द्वारा, लेकिन जो सबसे ज्यादा जानलेवा साबित हो रहा है वह है निजी स्कूल के वैन चालकों द्वारा किया जाने वाला उल्लंघन।
विज्ञापन


सुबह के समय या फिर स्कूल की छुट्टी हो, स्कूलों के बाहर स्कूल वैनों की लंबी कतार देखने को मिलती है। यह वैन चालक सरेआम ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की नाक के नीचे नियमों का उल्लंघन करते नजर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों की जान खतरे से खाली नहीं

school vans in srinagar violating traffic rules

एक स्कूल वैन में दर्जन के करीब बच्चे ठूंसे जाते हैं और साथ ही वैनों की छतें छात्रों के बस्तों से लदी होती हैं। अगर गंभीरता से देखें तो यह वैन कभी भी किसी हादसे का सबब बन सकती हैं।

इस संबंध में एसएसपी ट्रैफिक (सिटी) हसीब-उर-रेहमान ने कहा कि यह काफी गंभीर विषय है और ऐसा होना स्कूली छात्रों की जान के लिए किसी खतरे से खाली नहीं है। यह जानलेवा भी सिद्ध हो सकता है।

हसीब के अनुसार उन्होंने पहले भी ऐसा उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसा था और करीब 40 स्कूल वैनों को सीज किया था। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रशासन को करीब हर रूट पर बस सेवा रखनी चाहिए।

शुरू की जाएगी विशेष ड्राइव

school vans in srinagar violating traffic rules

हसीब ने यह भी कहा कि इसमें जबतक स्कूल प्रशासन और अभिभावक साथ नहीं होंगे, तब तक इस पर काबू पाना मुश्किल है।

फिर भी आने वाले समय में इसके खिलाफ शीघ्र विशेष ड्राइव शुरू की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसा जाएगा ताकि स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित बनाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed