फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   school open in kashmir valley on sunday

कश्मीर घाटी में खुले निजी स्कूल, संडे मार्केट रही फूल

Sun, 04 Dec 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 04 Dec 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
school open in kashmir valley on sunday
घाटी के बाजारों में रौनक - फोटो : File Photo
घाटी रविवार को लगातार दूसरे दिन भी गुलजार रही। छुट्टी के बावजूद निजी स्कूल खुले। संडे मार्केट हाउसफुल रहा। सड़कों तथा बाजारों में लोगों का हर ओर हुजूम उमड़ पड़ा। देर शाम तक बाजार खरीदारों से पटे रहे। सड़कों पर वाहनों का रेला रहा।
विज्ञापन


श्रीनगर के साथ ही अन्य जिलों में भी लोगों ने सामान्य कामकाज किया। बाजारों में भीड़ इतनी अधिक रही कि ट्रैफिक को संभालने में पुलिस कर्मियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। यह स्थिति अन्य जिला मुख्यालयों पर भी रही। अलगाववादियों ने लगातार तीसरे सप्ताह भी शनिवार और रविवार को बंद से छूट दी है।
विज्ञापन


प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन आफ कश्मीर के अध्यक्ष जीएन वार का कहना है कि शनिवार और रविवार को स्कूल खुले, संगठन यह सुनिश्चित कर रहा है। अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने में किसी प्रकार की झिझक नहीं है। स्कूल प्रबंधकों से कहा गया है कि वे बच्चों तथा शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करें। लगातार दूसरे दिन भी व्यापारिक प्रतिष्ठान, दुकानें तथा पेट्रोल पंप खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी जगहों पर लोगों की भीड़ देखी गई। संडे मार्केट में गर्म कपड़ों की खरीदारी को लोग उमड़े। सड़कों पर सार्वजनिक वाहन चले। अंतर जनपदीय वाहनों की संख्या में भी इजाफा दिखा।


गौरतलब है कि हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद घाटी में अलगाववादियों की ओर से लगातार बंद का आह्वान किया गया। इसके चलते चार महीने से अधिक समय तक सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। कैलेंडर में शनिवार और रविवार को बंद से छूट मिलने के बाद घाटी में कामकाज सामान्य हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed