फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   school education on street

गजबः झोपड़ी में स्कूल सड़क पर पढ़ाई

Thu, 21 Aug 2014 03:07 AM IST
Updated Thu, 21 Aug 2014 03:07 AM IST
विज्ञापन
school education on street

केंद्र और रियासती सरकार सरकारी स्कूलों में आधारभूत ढांचा मजबूत करने और पेयजल और शौचालय सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए यहां बड़े बड़े दावे और घोषणाएं आए दिन कर रही हैं, वहीं जमीनी हकीकत इससे एकदम विपरीत है।

विज्ञापन


ग्रामीण इलाकों में तो सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की कमी हैं ही, शहरी इलाकों में भी हालात कुछ ज्यादा अच्छे नहीं हैं। जम्मू पूर्व विधानसभा क्षेत्र में लोअर धोंथली में सरकारी प्राइमरी स्कूल पिछले कई साल से झुग्गी में चल रहा है।
विज्ञापन


स्कूल के बच्चों को न तो पेयजल की सुविधा है और न ही शौचालय की। बुधवार को अमर उजाला की टीम ने मौके पर जाकर पाया कि स्कूली बच्चों को गली में पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर मौसम में खुले आसमान के नीचे ही रहते हैं बच्चे

school education on street

सड़क पर ही नौनिहालों को जो शिक्षा दी जा रही है उसके स्तर का अंदाजा लगाया जा सकता है। स्कूल में गिनती के बच्चे आते हैं जिन्हें दो शिक्षिकाएं घेरे रहते हैं। राह चलते लोग इन्हीं बच्‍चों के बीच से होकर गुजरते हैं। सर्दी-गर्मी हो या बरसात बच्चों को ऐसे ही खुले आसमान में पढ़ाया जाता है।

यह केवल आंखें खोलने के एक उदाहरण भर है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार रियासत में करीब 14453 सरकारी प्राइमरी स्कूलों में 3202 प्राइमरी स्कूलों में अपनी इमारत तक नहीं है, 948 प्राइमरी स्कूलों की इमारतें खस्ताहाल स्थिति में हैं।

इससे खुद ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकारी स्कूलों में आज भी किस तरीके की पढ़ाई हो रही है। वहीं इस बारे में मुख्य शिक्षा अधिकारी जम्मू तरसेम लाल का कहना है स्कूल के लिए इमारत बनने के बाद झुग्गी में चल रहे स्कूल को शिफ्ट कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed