बाढ़-बारिश से 7 तक बंद रहेंगे रियासत के स्कूल-कालेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट ने खराब मौसम के चलते रियासत के सभी सरकारी और निजी स्कूलों और कालेजों में सात सितंबर 2014 तक के लिए छुट्टियां घोषित कर दी है। स्कूल अब सोमवार आठ सितंबर को खुलेंगे।
आदेश में कहा गया है कि खराब मौसम में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए फैसला लिया गया है। स्कूली शिक्षा निदेशक जम्मू एच आर पखरू का कहना है कि राज्य कैबिनेट के आदेशानुसार स्कूलों में रविवार तक के लिए छुट्टियां घोषित कर दी गई है और सोमवार आठ सितंबर को ही स्कूल दोबारा खुलेंगे।