फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   School closed because of ghosts

क्या सचमुच स्कूल में है भूतप्रेत का साया?

Fri, 20 May 2016 11:35 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 20 May 2016 11:35 AM IST
विज्ञापन
School closed because of ghosts
भूत - फोटो : Demo Pic.
श्रीनगर के मिस्कीन बाघ खानयार में स्थित रेतंग गर्ल्स हाई स्कूल आजकल सुर्खियों में है, किसी खास कारनामे के लिए नहीं, बल्कि भूत प्रेतों के चलते। यहां पढ़ने वाली छात्रों का कहना है कि हॉस्टल में भूत है।
विज्ञापन


इसके चलते स्कूल को 10 दिनों के लिए बंद कर दिया गया था, लेकिन वीरवार को स्कूल में मौजूद सभी 17 छात्राएं और टीचर अजीबोगरीब व्यवहार करने लगे और बेहोश हो गए।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार लोगों का मानना है कि स्कूल के मादरे मेहरबान हॉस्टल में भूत प्रेत का साया है, जिसके चलते छात्रों के अभिभावक चिंतित हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि वीरवार को हद तब हो गई जब स्कूल की 17 छात्राएं और कुछ टीचर हूंठ काटने, थप्पड़ मारने, जोर-शोर से रोने और चीखने लगी, साथ ही बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आख‌िर क्या है वजह?

School closed because of ghosts
भूत प्रेत - फोटो : Demo. Pic.
इससे पहले डायरेक्ट्रेट ऑफ स्कूल एजुकेशन के निर्देशों के चलते पहले ही स्कूल को 10 दिनों के लिए बंद कर दिया था, जिसके बाद हॉस्टल में मौजूद छात्राओं और टीचरों के साथ वीरवार को ये घटना हो गई।

इस घटना के बाद छात्राओं को अभिभावकों को सौंपा गया और स्कूल प्रशासन का मानना है कि हाल ही में स्कूल परिसर में कुछ चिनार के पेड़ काटे गए, जिसके बाद से यह अजीबो गरीब हरकतें हो रही हैं। उनके अनुसार वह डरे हुए हैं और उन्हे यहाँ आने से डर लगता है।

एक महिला टीचर के अनुसार हाल ही में शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने भी स्कूल का दौरा किया था और 10 दिन स्कूल बंद करने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी भी ऐसी अजीब हरकतों के होने के बाद अब हम स्कूल को शिफ्ट करने की मांग कर रहे हैं।

​वहीं मामले में डायरेक्टर स्कूल एजुकेशन कश्मीर डा. शाह फैजल ने कहा कि मैंने भी ऐसी कुछ बात सुनी है। मैं खुद वहां जाउंगा और वहां बैठकर जायजा लूंगा कि आखिर मामला क्या है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed