{"_id":"646e71ca85f1c7b84b02a244","slug":"school-bilding-rspura-rspura-news-c-10-1-123503-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: स्कूल सुविधा में डगमगाया, बच्चों पर रोज मौत का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: स्कूल सुविधा में डगमगाया, बच्चों पर रोज मौत का साया
Thu, 25 May 2023 01:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 25 May 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। कस्बे के सबसे पुराने शहीद अरविंद बजाला सरकारी मॉडल ब्वॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल में नौवीं और दसवीं की कक्षाएं असुरक्षित घोषित स्कूल में लगती हैं। यहां पर बिजली का कनेक्शन भी नहीं है, जिस कारण बच्चे गर्मी में बिना पंखे के पढ़ाई कर रहे हैं। शिक्षा विभाग की लापरवाही के चलते बदहाल इमारत में पढ़ाई जानलेवा साबित हो सकती है। इस कारण कस्बावासियों और अभिभावकों में विभाग और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ रोष है।
इस स्कूल में कई विधायक और मंत्री तक शिक्षा ग्रहण कर चुके हैं। लेकिन प्रदेश शासन व विभागीय अनदेखी के चलते आरएस पुरा उपजिले के प्रमुख एवं सबसे पुराने स्कूल में अब विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। स्कूल में दो इमारते हैं। एक असुरक्षित घोषित है और दूसरी में 11वीं, 12वीं की कक्षाओं सहित लाइब्रेरी व कार्यशालाएं हैं। चार कक्षाओं के करीब 500 छात्रों के लिए नई इमारत में जगह नहीं मिलती है, जिस कारण नौवीं और दसवीं की कक्षाएं मजबूरन पुरानी व असुरक्षित घोषित इमारत के सात कमरों में लगाई जाती हैं। इसका बिजली कनेक्शन तक कट चुका है, जिस कारण छात्र गर्मी में बिना पंखे के पढ़ाई करने के लिए मजबूर हैं। इसी इमारत में सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं, लेकिन बिना बिजली के बेकार साबित हैं। इस बारे में सरपंच रविंद्र शर्मा ने बताया कि असुविधाओं के चलते स्कूल में शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या कम होती जा रही है। शिक्षा विभाग की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अधिकतर अभिभावक बच्चों का इस स्कूल में दाखिला करवाना ठीक नहीं समझते हैं। यह चिंता का विषय है।
सरकार की ओर से बच्चों का सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत और ही है। हर सुविधा का दावा करने के बावजूद इस स्कूल में नौवीं व 10वीं के छात्रों को असुरक्षित स्कूल में पढ़ाया जा रहा है। प्रशासन को इसका संज्ञान लेना चाहिए।
विज्ञापन
- मनदेव सिंह, स्थानीय निवासी, आरएस पुरा
असुरक्षित सात कमरों की इमारत में कक्षाएं लगाने का रिस्क नहीं लेना चाहिए। प्रशासन व शिक्षा विभाग को एक और नए भवन का निर्माण करवाना चाहिए, ताकि बच्चों को सुविधाएं मिलें और खतरनाक माहौल में पढ़ाई न करनी पड़े।
- किशोर कुमार, पूर्व सरपंच
इमारत के असुरक्षित घोषित होने के चलते बिजली का कनेक्शन काटा गया है। नए भवन के निर्माण के लिए शिक्षा विभाग को लिखा गया है।
- अजय शर्मा, प्रिंसिपल, शहीद मेजर अरविंद बजाला सरकारी मॉडल ब्याज हायर सेकेंडरी स्कूल