{"_id":"c65bf472815da0f736add2c669845abf","slug":"scholarship-reach-directly-into-students-account-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: स्टूडेंट की छात्रवृत्ति सीधे एकाउंट में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: स्टूडेंट की छात्रवृत्ति सीधे एकाउंट में
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 14 Jan 2015 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू जिले के सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को अब सीधे एकाउंट में छात्रवृत्ति की राशि मिलने लगी है। राशि सीधे एकाउंट में जमा होने पर अब काम में पारदर्शिता आई है और विद्यार्थियों को बैंक एकाउंट की सुविधा भी मिलने लगी है। शिक्षा विभाग का कहना है कि एकाउंट खुलने पर विद्यार्थी और भी कई लाभ हासिल कर सकेंगे।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की तरफ से प्रत्येक वर्ष जरूरतमंद विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता के रूप में छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इस राशि को सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट के सहयोग से विद्यार्थियों तक पहुंचाया जाता है। पहले छात्रवृत्ति विद्यार्थियों को चेक या फिर नकद राशि के रूप में दी जाती थी।
विज्ञापन
इससे विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। 2014 में पहले चरण में शिक्षा विभाग ने जम्मू जिले में 57400 विद्यार्थियों के एकाउंट खोलकर बैंकों में कुल दो करोड़ 29 लाख 82400 रुपये जमा करवाए।
विज्ञापन