{"_id":"595268394f1c1b1b458b4689","slug":"sayed-salahuddin-calls-for-shut-down-in-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैय्यद सलाहुद्दीन ने किया बुरहान की बरसी पर एक हफ्ते कश्मीर बंद का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैय्यद सलाहुद्दीन ने किया बुरहान की बरसी पर एक हफ्ते कश्मीर बंद का एलान
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 27 Jun 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
सैयद सलाहुद्दीन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिजबुल मुजाहिदीन के चीफ सैयद सलाहुद्दीन ने आतंकी बुरहान वानी की बरसी पर एक सप्ताह तक बंद की घोषणा की है। सलाहुद्दीन ने यह एलान यूनाइटेड जेहाद कौंसिल की ओर से किया है। सलाहुद्दीन की ओर से जारी वीडियो में आठ तथा 13 जुलाई को पूरी घाटी में बंद का आह्वान किया गया है। इसके अलावा 10 एवं 11 जुलाई को मारे गए आतंकियों के घर जाकर आर्थिक मदद पहुंचाने को कहा गया है।
विज्ञापन
इससे पूर्व भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान हिजबुल चीफ सैय्यद सलाहुद्दीन को अमेरिका ने वैश्विक आतंकवादी घोषित किया। अमेरिका ने कहा कि सलाहुद्दीन तमाम आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है, और आतंकवादियों को मदद मुहैय्या कराता रहा है।
विज्ञापन
पर पाकिस्तान ने अमेरिका के इस कदम की आलोचना की है। पाकिस्तान ने कहा है कि मोहम्मद यूसुफ शाह उर्फ सैय्यद सलाहुद्दीन आतंकवादी नहीं है, बल्कि वो कश्मीरी स्वतंत्रता सेनानी है। इन नाते उसे पाकिस्तान में रहने की छूट मिली हुई है।
विज्ञापन