जम्मू-कश्मीरः कई शहरों में मोबाइल, इंटरनेट सेवा बंद, अधिकारियों को बांटे गए सेटेलाइट फोन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाटी में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती के आदेश के बाद रोजाना नए आदेशों से हड़कंप है। अब ताजातरीन घटनाक्रम के तहत कश्मीर में तैनात प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को सेटेलाइट फोन बांटे जाने की खबर है। सोशल मीडिया पर इन अधिकारियों के फोन नंबर की लिस्ट भी जारी की गई है। हालांकि, इस बारे में किसी भी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है।
या है ताकि अफवाहों पर विराम लगाया जा सके। इसको लेकर पहले से ही संकेत मिल रहे थे।
लिस्ट के अनुसार मुख्य सचिव, डीजीपी, सभी डीसी, एसपी और थानेदारों को यह नंबर जारी किया गया है। लेह और कारगिल जिले को छोड़कर 105 एसएचओ को नंबर जारी किए गए हैं। 70 प्रशासनिक अफसरों और 29 पुलिस अफसरों को नंबर दिए गए हैं। कुल 204 नंबरों की सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
ये है महत्वपूर्ण नंबरों की सूची
सोशल मीडिया पर सोमवार से कर्फ्यू लगाए जाने की भी अफवाह है। श्रीनगर में एक अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट की ओर से जिला प्रशासन को पत्र लिखकर पर्याप्त संख्या में कर्फ्यू पास जारी करने का आग्रह किया गया है। हालांकि, श्रीनगर जिला प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि कहीं भी कर्फ्यू नहीं है। इस प्रकार की अफवाहों पर कतई ध्यान न दिया जाए।
कश्मीर व क्लस्टर विवि की परीक्षाएं स्थगित
कश्मीर विश्वविद्यालय ने पांच से 10 अगस्त तक की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। क्लस्टर यूनिवर्सिटी श्रीनगर ने भी पांच अगस्त की परीक्षाओं को रद्द किया है। इसके साथ ही कारगिल के डीसी ने सभी मातहतों को हिदायत दी है कि वे पूर्व सूचना के स्टेशन न छोड़ें। साथ ही मोबाइल किसी भी हालत में बंद न करें। श्रीनगर पालीटेक्निक कालेज के हास्टल को भी खाली करने के आदेश दिए गए हैं।
जम्मू में भी अफवाहों का दौर
जम्मू में भी अफवाहों का दौर चल रहा है। अफवाह है कि यहां भी कर्फ्यू लगाया जा सकता है। इन अफवाहों के बीच शहर के कुछ पेट्रोल पंपों पर रात में लोगों की भीड़ देखी गई। हालांकि, रविवार होने की वजह से प्रमुख बाजार बंद थे, लेकिन गलियों व मुहल्लों के किरयाना की दुकानों से लोग जरूरत के सामान खरीदते देखे गए।
35ए को हटाए जाने की अफवाह तैरती रही
अनुच्छेद 35ए को हटाए जाने की अफवाह दिनभर तैरती रही। इसके तहत संसद में 35ए को लेकर संशोधन विधेयक सोमवार को लाया जा सकता है। लोकसभा से इसे पास कराने के बाद मंगलवार को राज्यसभा से भी इसे पास कराए जाने की अफवाह रही। यह चर्चा भी चलती रही कि इसमें कुछ आवश्यक संशोधन किए जाएंगे। वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजियों को विधानसभा चुनाव में मताधिकार भी दिया जा सकता है।satellite-phone-distributed-to-officials-mobile-internet-services-partially-suspended-in-kashmir