{"_id":"da4e7d7bb6abe2ea5efdcac28c92587d","slug":"sarpanch-opened-front-against-government-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंचों-पंचों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरपंचों-पंचों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 17 Dec 2015 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य के सरपंचों और पंचों ने निकाय और पंचायत चुनाव कराने से पहले 73वें और 74वें संशोधन को लागू करने की मांग की है। सरपंच कांफ्रेंस ने निकाय चुनाव में शामिल होने वालों को भी इसकी आवाज बुलंद होने के लिए एकजुट होने को कहा।
विज्ञापन
पंचायत चुनावों की कमान भारतीय चुनाव आयोग के हाथों में देने और पंचायतों में वित्त आयोग को शामिल करने की भी मांग की है। वीरवार को राज्य सरपंच कांफ्रेंस ने इसे लेकर एक पत्रकार वार्ता की और भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
कांफ्रेंस के चेयरमैन शफीक मीर ने कहा कि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार होने के बाद भी पंचायतों को लेकर 73वें संशोधन को लागू नहीं किया गया। इसकी वजह से पंचायतों को अधिकार नहीं मिल सके।
विज्ञापन
सरकार को चाहिए कि वह निकाय में 74वां संशोधन लागू करे। कांफ्रेंस के प्रधान अनिल शर्मा ने कहा कि केंद्र को चाहिए कि दोनों संशोधनों को लागू करे। ग्राम सभाओं को लागू किया जाना चाहिए।