{"_id":"629dcdc69c721b173452966f","slug":"sanitation-worker-protest-in-jammu-ward-24-against-misbehave-by-leader-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: नेता के बेटे ने सफाईकर्मी से की मारपीट, गुस्साए कर्मचारियों ने घर के बाहर लगाया कूड़े का ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: नेता के बेटे ने सफाईकर्मी से की मारपीट, गुस्साए कर्मचारियों ने घर के बाहर लगाया कूड़े का ढेर
Mon, 06 Jun 2022 03:20 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 06 Jun 2022 03:20 PM IST
सार
जम्मू में सफाई कर्मचारी से मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। इसे लेकर सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। साथ ही नेता के घर के बाहर कूड़े का ढेर भी लगाया। वहीं, कर्मचारियों ने इस मामले की शिकायत पुलिस को भी दी।
विज्ञापन
Jammu Protest
- फोटो : संजय कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू के वार्ड 24 में रविवार रात एक नेता के बेटे द्वारा सफाई कर्मी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इसे लेकर सोमवार को सफाई कर्मचारियों ने राष्ट्रीय सफाई मजदूर यूनियन के बैनर तले प्रदर्शन किया। साथ ही नेता के घर के बाहर कूड़े का ढेर भी लगाया। वहीं, कर्मचारियों ने इस मामले की शिकायत पुलिस को भी दी।
विज्ञापन
यूनियन के अध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन की तरफ से हर वार्ड में रात में भी सफाई कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। इस दौरान शहर के वार्ड 24 में एक नेता के बेटे ने रात में ड्यूटी दे रहे सफाई कर्मी के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की। मामले को लेकर पुलिस में भी शिकायत की गई है। उन्होंने बताया कि नेता के बेटे ने इस मामले में फिलहाल माफी मांग ली है। अगर फिर से किसी सफाई कर्मी के साथ दुर्व्यवहार किया तो वे सड़कों पर उतर चक्का जाम कर देंगे।
विज्ञापन