फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sangh chief Mohan Bhagwat will visit Jammu and Kashmir in October

संघ प्रमुख मोहन भागवत अक्तूबर में आएंगे जम्मू-कश्मीर

विज्ञापन
Sangh chief Mohan Bhagwat will visit Jammu and Kashmir in October
जम्मू/नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत एक से तीन अक्तूबर तक जम्मू-कश्मीर के दौरे पर रहेंगे। तीन दिवसीय प्रवास के दौरान वह प्रबुद्ध वर्ग के सदस्यों से संवाद करेंगे। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए के खात्मे के बाद केंद्रशासित प्रदेश का उनका यह पहला दौरा होगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कमेटियाें का गठन कर भगवत के दौरे की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि बुद्धिजीवियों के साथ बैठक के अलावा, संघ प्रमुख का दौरा काफी व्यस्त रहेगा। वह दो साल से भी अधिक समय के बाद प्रदेश की यात्रा पर जा रहे हैं। जम्मू में बुद्धिजीवियों के साथ बैठक उनका एकमात्र सार्वजनिक कार्यक्रम होगा। संघ सूत्रों का कहना है कि संघ सरसंघचालक आमतौर पर दो सालों में कम से कम एक बार हर प्रांत के दौरे पर जाते हैं लेकिन कोरोना महामारी के चलते पिछले दो सालों में उनके दौरे काफी कम हुए हैं। संघ प्रमुख जम्मू और कश्मीर में काम कर रहे संघ व सहयोगी संगठनों के प्रमुखों व प्रचारकों से भी मिलेेंगे और जमीनी स्तर पर आए बदलाव की जानकारी लेंगे।
विज्ञापन

---
दौरे के दौरान जम्मू में ही रहने का कार्यक्रम
जम्मू। संघ सूत्रों के अनुसार आरएसएस के सर संघ चालक मोहन भागवत इस दौरे के दौरान जम्मू में ही रहेंगे। उनके ज्यादातर कार्यक्रम संघ मुख्यालय में ही होंगे। एक अक्तूबर को संघ की आंतरिक बैठकों में वह प्रदेश में संघ की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। दो अक्तूबर को संघ प्रमुख वरिष्ठ नागरिकों की गोष्ठी को संबोधित करेंगे। तीन अक्तूबर को वह आनलाइन माध्यम से स्वयं सेवकों को संबोधित करेंगे। दौरे के दौरान संघ प्रमुख से कई प्रमुख लोग जिसमें भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना व पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed