{"_id":"67bb86a73193fd086d06bd48","slug":"sangat-paid-obeisance-at-birfa-nath-devasthan-jammu-news-c-312-1-sjam1007-102083-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बिरफा नाथ देवस्थान पर संगत ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बिरफा नाथ देवस्थान पर संगत ने टेका माथा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। कलाली टिब्बा स्थित बाबा बिरफा नाथ के देवस्थान पर रविवार को मूर्ति स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में संगत माथा टेकने व आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पहुंची।
देवस्थान पर सुबह का आयोजन किया गया। इसके बाद झंडा फहराने की रस्म हुई। जिन लोगों की मनोकामनाएं पूर्ण हुई थी, वह भी देवस्थान पर पहुंचे। इस मौके पर जय बाबा बिरफा जी ट्रस्ट जम्मू कश्मीर के प्रधान दर्शन मीनिया, अध्यक्ष बनारसी मीनिया, गोपाल दास, अजय कुमार, राजकुमार ने बताया कि कलाली टिब्बा स्थित बाबा बिरफा नाथ स्थान पर अन्य राज्यों से भी बिरादरियों के लोग माथा टेकने के लिए पहुंचे। बेहतर प्रबंध पर स्थानीय प्रशासन का धन्यवाद भी किया। बाहरी प्रदेशों से आने वाले बिरादरी के सदस्यों के ठहरने के प्रबंध भी किए गए थे। भंडारा भी आयोजित किया गया।