{"_id":"64f0ef23078f473310001628","slug":"samba-woman-sucide-case-husband-arrest-samba-news-c-289-1-sjam1009-521-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: महिला की संदिग्ध मौत का मामला सुलझाने का दावा, पति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: महिला की संदिग्ध मौत का मामला सुलझाने का दावा, पति गिरफ्तार
विज्ञापन
पत्नी को जहर खाने के लिए उकसाने की बात आई सामने
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। पुलिस ने घगवाल थाना के अंर्तगत रानी देवी की संदिग्ध मौत के मामले को सुलझाने का दावा किया है। जांच के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेनाम तोश ने बताया कि घगवाल के हरकाथ निवासी 42 वर्षीय रानी देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत शुरू की गई जांच को मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए आईपीसी की धारा 306 के तहत एफआईआर में बदल दिया गया है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार कि 13 अगस्त को रानी देवी की संदिग्ध मौत के संबंध में पुलिस थाना घगवाल में सूचना प्राप्त हुई और जांच शुरू की गई। इसमें पाया गया कि मृतक रानी देवी ने पति द्वारा आत्महत्या के लिए उकसाने के कारण कोई जहरीला पदार्थ खाया था। आरोपी की पहचान सुरिंदर सिंह निवासी हरसाथ तहसील घगवाल (सांबा) के रूप में हुई है। पुलिस थाना प्रभारी घगवाल भारत भूषण, डीएसपी गारू राम और एएसपी सुरिंदर चौधरी की देखरेख में मामले की जांच की गई है।