{"_id":"64f63b28f5f49a7f83095ef7","slug":"samba-water-problem-protest-samba-news-c-289-1-sjam1009-561-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: तलूर में व्यवस्था की अनदेखी से सूखे नल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: तलूर में व्यवस्था की अनदेखी से सूखे नल
Tue, 05 Sep 2023 01:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 05 Sep 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंब ब्लॉक की पंचायत के परेशान लोगों के सब्र का टूटा बांध
जलशक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर बुलंद की आवाज
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के सुंब ब्लॉक की पंचायत तलूर में गत चार माह से पानी की किल्लत बनी हुई है, जिस कारण सोमवार को उनके सब्र का बांध टूट गया। ग्रामीणों ने जलशक्ति विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। साथ ही जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल कर राहत देने की अपील की है।
स्थानीय निवासी बलराम कुंडल, शीलो देवी, पोली देवी और अमित कुमार आदि ने बताया कि जल शक्ति विभाग को अवगत करवाने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इस कारण विभाग को नींद से जगाने के लिए प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ा है। गत चार माह से उनके गांव में पानी की आपूर्ति ठप पड़ी है। इस कारण लोग दूरदराज क्षेत्रों के प्राकृतिक जलस्त्रोंतों से दूषित पानी ढोन कर लाने के लिए मजबूर हैं। बरसात के मौसम में इस दूषित जल का इस्तेमाल करने से जलजनित रोगों का भी खतरा बना हुआ है। समस्या के बारे में कई बार विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाया गया है, लेकिन आजतक कोई उचित कदम नहीं उठाया गया है। इस कारण मजबूरन प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही पानी की आपूर्ति को सुचारु नहीं किया गया तो वह अधिकारियों का घेराव करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।