फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   samba, shanti yatra, welcome

Jammu News: शांति यात्रा का सांबा पहुंचने पर स्वागत, विजयपुर के लिए रवाना

Thu, 28 Sep 2023 01:58 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 28 Sep 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
samba, shanti yatra, welcome
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। शांति यात्रा का बुधवार को सांबा पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। वहीं, डीसी ने विजयपुर के लिए हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी कठुआ ने हार्दिक संवेदना प्रकट करते हुए कूटा मोड़ पर जिला सांबा को शांति की मशाल सौंपी। इस मौके पर प्रधानाचार्यों, क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्रों ने भाग लिया। वह जिला प्रशासनिक परिसर सांबा में एकत्रित हुए वहां से डीसी अभिषेक शर्मा ने आधिकारिक तौर पर यात्रा को हरी झंडी दिखाई।

स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से शांति यात्रा पहल की शुरूआत की गई है, जो जम्मू संभाग के सभी जिलों में शांति का संदेश और महात्मा गांधी की शिक्षाओं का प्रसार कर रही है। यह यात्रा नौ सितंबर को पुंछ से शुरू हुई थी। तब से सद्भाव और एकता का एक प्रेरक प्रतीक बन गई है। बुधवार को शांति चिह्न के बैनर तले मुख्य शिक्षा अधिकारी सांबा, जिला प्रभारी सांस्कृतिक सेल, जेडआईसीसी और कई स्टाफ सदस्यों के साथ छात्र विजयपुर की ओर यात्रा पर निकले। उनका मिशन शांति यात्रा को जारी रखना और सांबा जिले के विभिन्न संस्थानों में महात्मा गांधी के गहन ज्ञान का प्रसार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed