{"_id":"64f0efc22f10b6a2130e30c4","slug":"samba-ramgad-dangal-samba-news-c-270-1-rmg1001-53-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रसीद पहलवान ने जीता दग छन्नी फतवाल दंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रसीद पहलवान ने जीता दग छन्नी फतवाल दंगल
Fri, 01 Sep 2023 01:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। सीमावर्ती रामगढ़ क्षेत्र की दग पंचायत के छन्नी फतवाल गांव में बाबा चमलियाल के नाम पर वार्षिक दंगल हुआ, जिसके विजयपुर के रसीद ने हिमाचल के छोटू पहलवान को हरा कर अपने नाम कर लिया है। इसके लिए आयोजकों ने नकद इनाम से सम्मानित किया है।
बाबा चमलियाल कमेटी द्वारा सबसे पहले अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जाकर बाबा की मजार पर चादर चढ़ाई और क्षेत्र में अमन-शांति की दुआ मांगी। इसके बाद दंगल का आयोजन हुआ, जिसमें करीब 100 मुकाबले हुए। बड़ी माली का मुकाबला विजयुपर के रशीद और हिमाचल के छोटू पहलवान के बीच हुआ, जिसके रशीद ने अपने नाम करते हुए दंगल को जीत लिया। दूसरी माली का मुकाबला आरएस पुरा के काका और हिमाचल के शिवा पहलवान के बीच हुआ, जिसे काका पहलवान ने बाजी मारी है। इस दौरान आयोजित मेले का भी लोगों ने लुत्फ उठाया। इस मौके पर एसएसपी सुरेंद्र चौधरी, तहसीलदार रामगढ़ अभिमन्यु, बीडीसी चेयरमैन दर्शन सिंह, सरपंच आशा कुमारी, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश चौधरी, पंच बिल्लू चौधरी, जशपाल, बलवंत चौधरी,भगवान चौधरी, लंवरदार सुखदेव सिंह, थाना प्रभारी सुदेश कुमार आदि मौजूद रहे।