{"_id":"68bdf56d82fcb7e638050ab7","slug":"samba-news-road-damage-news-samba-news-c-289-1-sba1003-108179-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सांबा-मानसर-उधमपुर सड़क पर दो किमी तक दरारें, प्रशासन ने लगाई वाहनों पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सांबा-मानसर-उधमपुर सड़क पर दो किमी तक दरारें, प्रशासन ने लगाई वाहनों पर रोक
Mon, 08 Sep 2025 02:43 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 08 Sep 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
भारी बारिश से क्षतिग्रस्त हुआ सांबा-मानसर मार्ग
दोपहिया समेत सभी वाहनों की आवाजाही रोकी, बिंदू पेड़ा से जमोड़ा गली तक सड़क को पहुंचा है भारी नुकसान
सांबा। सांबा-मानसर-उधमपुर मार्ग पर लगभग दो किलोमीटर लंबे भाग पर बारिश और बाढ़ के कारण दरारें पड़ गई हैं। दुर्घटना के अंदेशे के चलते प्रशासन ने सर्कुलर जारी कर दोपहिया समेत सभी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।
वाहनों की आवाजाही पर रोक अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। बिंदु पेड़ा से जमोडा गली तक दो किलोमीटर लंबा मार्ग बारिश और बाढ़ के कारण से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हाजी मोहम्मद फरीद ने बताया कि कुछ लोग जरुरी कामों के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं।
स्थानीय लोग मार्ग बंद होने के कारण खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं। अब्दुल हमीद ने कहा कि सांबा मानसर मार्ग की पहले ही हालत बेहद खराब थी। भारी बारिश ने रही सही कसर पूरी कर दी। बार बार शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। संवाद
विज्ञापन
कोट
फिलहाल सांबा मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए सुरक्षित नहीं है। इसलिए वाहनों की आवाजाही बंद रखने की हिदायत जारी की गई है। जिला प्रशासन की तरफ से संबंधित विभागों को जल्द से जल्द अस्थायी इंतजाम कर वाहनों की आवाजाही बहाल करने लिए कहा गया है। क्षतिग्रस्त सड़कों को हुए नुकसान के स्थायी समाधान के लिए प्रयास जारी हैं।
-आयुषी सूदन, डीसी सांबा।