फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   samba news, highway

Jammu News: हाईवे निर्माण के कार्य ने पकड़ी रफ्तार

Tue, 25 Nov 2025 02:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 25 Nov 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
samba news, highway
श्रमिकों की तैनाती अधिक, काम की गति हुई तेज
विज्ञापन

सांबा। जम्मू-कठुआ राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माण कार्य की सुस्त रफ्तार से परेशान लोगों की आवाज अब असर दिखाने लगी है। 20 नवंबर को अमर उजाला में हाईवे पर निर्माण की धीमी हुई रफ्तार, जाम, हादसे और धूल से लोग बेहाल शीर्षक के साथ प्रकाशित खबर के बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी की सहयोगी निर्माण कंपनी ने मामले का संज्ञान लिया और काम में तेजी लानी शुरू कर दी है।


देवेंदर सिंह, रमेश शर्मा, खेमराज शर्मा और कपिल सिंह का कहना है कि पिछले सप्ताह की तुलना में अब निर्माण क्षेत्रों में मशीनों की संख्या बढ़ी है। श्रमिकों की तैनाती अधिक दिखाई दे रही है और काम की गति स्पष्ट रूप से तेज हुई है। लोगों ने कहा कि यह बदलाव अमर उजाला की ओर से मुद्दे को प्रमुखता से उठाने के कारण संभव हुआ।
विज्ञापन



घगवाल, सांबा फ्लाईओवर, बाड़ी ब्राह्मणा और सिडको चौक क्षेत्रों में अब दिन-रात काम जारी है। फ्लाईओवर और राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई जगहों पर ब्लैक टॉपिंग की जा रही है। कई स्थानों पर वैकल्पिक मार्गों को भी सुधारा जा रहा है। लोगों ने प्रशासन और निर्माण एजेंसियों से आग्रह किया कि सांबा के फ्लाईओवर और सड़क चौड़ीकरण कार्य को प्राथमिकता देकर जल्द पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण कंपनी का रुख बदला
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद निर्माण कंपनी ने स्वीकार किया कि कार्य में देरी हुई थी लेकिन अब इसे समयबद्ध तरीके से पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।


स्थानीय जनता का कहना है कि अगर अमर उजाला इस मुद्दे को प्रमुखता से न उठाता, तो शायद स्थिति यूं ही बनी रहती। अब लोग उम्मीद कर रहे हैं कि तेज रफ्तार से चल रहे निर्माण कार्य जल्द पूरा होगा और उन्हें रोज़ाना के जाम व धूल भरी परेशानी से राहत मिलेगी।
कोट
काम में तेजी लाने के लिए अतिरिक्त संसाधन लगाए गए हैं। दिसंबर 2026 की संशोधित समय सीमा को हर हाल में पूरा करने की तैयारी की जा रही है।
- राजीव कुमार, प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed