फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   samba news, court news

Jammu News: महिला की जहरीली वस्तु से मौत के मामले में आरोपी पति की जमानत याचिका खारिज

Wed, 05 Nov 2025 02:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 05 Nov 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
samba news, court news
अभियुक्त के खिलाफ पुलिस थाना सांबा में मामला दर्ज, पत्नी की हत्या का है आरोप
विज्ञापन

सांबा। सांबा की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अरविंद शर्मा की अदालत ने पिंकू चौधरी पुत्र रुमाल सिंह निवासी नेयाडी सांबा की जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। अभियुक्त के खिलाफ पुलिस थाना सांबा में मामला दर्ज है जिसमें उस पर पत्नी की हत्या का आरोप है।
अदालत में बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने तर्क दिया कि अभियुक्त निर्दोष है और उसे झूठे एवं निराधार मामले में फंसाया गया है। उन्होंने कहा कि अभियुक्त आठ माह से हिरासत में है और उसकी दो छोटी बच्चियों की देखभाल के लिए पिता की जरूरत है। शासकीय अधिवक्ता की तरफ से जमानत याचिका का विरोध कर कहा कि आरोपी पर गंभीर और जघन्य प्रकृति के अपराध के तहत मामला दर्ज है। इसके लिए मृत्युदंड और आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन

अदालत ने यह माना कि मामला गंभीर प्रकृति का है और महत्वपूर्ण गवाहों के बयान अभी दर्ज होने बाकी हैं। अदालत ने यह भी उल्लेख किया कि मृतका ने मरने से पहले बयान में कहा था कि उसे जहर दिया गया था लेकिन जांच में कोई नाम सामने नहीं आया है। अदालत ने कहा कि अभियुक्त मृतका का पति था और उनके बीच लंबे समय से वैवाहिक मतभेद चल रहे थे। ऐसे में जमानत देने से न्याय में बाधा उत्पन्न हो सकती है। अदालत ने कहा कि मामले की गंभीरता और साक्ष्यों की स्थिति को देखते हुए अभियुक्त को जमानत पर रिहा किया जाना उचित नहीं है। इसलिए यह जमानत याचिका अस्वीकार की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed