{"_id":"64f0ef9b3ec1efb6e302e088","slug":"samba-digital-week-start-samba-news-c-289-1-sjam1009-519-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोग ऑनलाइन सेवाओं को जानें, लाभ उठाएं : डीडीसी अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोग ऑनलाइन सेवाओं को जानें, लाभ उठाएं : डीडीसी अध्यक्ष
Fri, 01 Sep 2023 01:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय में डिजिटल सप्ताह का आगाज, डीसी ने रवाना की डिजि वैन
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। डिजिटल सप्ताह का जिला मुख्यालय कार्यालय परिसर के सम्मेलन हॉल में वीरवार को आगाज हुआ, जिसका शुभारंभ डीडीसी अध्यक्ष केशव दत्त शर्मा ने किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को प्रशासन की ओर से शुरू की गई ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने की अपील की।
समारोह के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से जागरुकता स्टॉल भी लगाए गए थे, जिनका डीडीसी अध्यक्ष निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की। साथ ही क्षेत्र में डिजिटल क्रांति के लिए उठाए गए कदमों के लिए प्रशासन की सराहना की। इस मौके पर डीसी अभिषेक शर्मा ने डिजि वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वैन लोगों को हर जगह जा कर ऑनलाइन सेवाओं के बारे में जाकरूक करेगी। कार्यक्रम में एसएसपी बेनाम तोश आदि मौजूद रहे।