फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   samba, demand, railway line overbridge

Jammu News: रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज बनाने की मांग

Tue, 05 Dec 2023 01:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 05 Dec 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
samba, demand, railway line overbridge
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। कस्बे के बार्डर मार्ग काली बड़ी में रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज बनाने की मांग उठने लगी है। लोगों के अनुसार काफी देर तक रेल लाइन के पास खड़े रहने से लोगों सहित मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय निवासी विजय सिंह काटल, सरपंच कृष्ण लाल, रख अंब टाली के सरपंच विनोद कुमार और राज कुमार आदि ने बताया कि दियाला चक में पुल के पिल्लर के धंस जाने से सांबा-कठुआ बार्डर मार्ग से वाहनों की आवाजाही जारी है। मार्ग का रोजाना काफी संख्या में लोग इस्तेमाल करते हैं। लेकिन रेल फाटक के बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब सिडको के फेज दो में रेलवे यार्ड बनाया गया है, जिस कारण माल गाड़ियों का आना जाना लगा रहता है। उन्होंने सरकार से रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज बनाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन



सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को आपात काल में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और सांसद जुगल किशोर शर्मा से रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज बनाने की मांग उठाई है। विकसित भारत संकल्प विकास यात्रा के दौरान भी अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुभाष भगत, डीडीसी, सांबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed