फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   salman Khan caught in jam in srinagar

मुंबई के लिए निकले सलमान खान जाम में फंसे

Tue, 05 May 2015 11:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Tue, 05 May 2015 11:57 AM IST
विज्ञापन
salman Khan caught in jam in srinagar

पहलगाम की वादियों में पिछले कई दिनों से ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग कर रहे बॉलीवुड स्टार सलमान खान सोमवार की शाम श्रीनगर के लिए रवाना हुए तो सड़क जाम में बुरी तरह फंस गए।

विज्ञापन


हालांकि, उनकी सुरक्षा में लगी पायलट ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें जाम से निजात तो दिलाई, लेकिन आधा घंटा तक सल्लू को जाम में फंसे रहना पड़ा।

बताया जाता है कि सोमवार को शूटिंग खत्म होने के बाद सलमान ने मुंबई लौटने का मन बनाया। शाम को जब वे पहलगाम से निकले तो श्रीनगर के पहले ही भारी जाम लगाहुआ था।
विज्ञापन


हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने इस दौरान उनके वाहनों को अपने घेरे में ले लिया, ताकि कोई व्यक्ति उनके पास न फटक सके। इस दौरान जब लोगों को वहां सलमान के होने की सूचना मिली तो भीड़ और बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय पुलिस की मदद से किसी तरह सल्लू के वाहन के लिए रास्ता बनाया गया और उन्हें श्रीनगर पहुंचाया गया।

उल्लेखनीय है कि पहलगाम के ममाल व अन्य क्षेत्रों में कई दिनों से शूटिंग चल रही है। इस दौरान फिल्म की नायिका करीना कपूर के आने की भी संभावना जताई गई थी, लेकिन वह नहीं पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed