फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Salary will be deducted for the secretariat personnel of Jammu and Kashmir who do not come on time, complaints were received about non-attendance of personnel

कार्रवाई की चेतावनी: समय पर दफ्तर न आने वाले जम्मू-कश्मीर के सचिवालय कर्मियों का कटेगा वेतन, कर्मियों के गैर हाजिर रहने की मिली थी शिकायत 

Sat, 13 Nov 2021 02:38 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 13 Nov 2021 02:38 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर सरकार ने समय की पाबंदी को लेकर कर्मचारियों को सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। प्रशासनिक सचिवों को कर्मचारियो की हाजिरी रिपोर्ट सामान्य प्रशासनिक विभाग में भेजने के भी निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
Salary will be deducted for the secretariat personnel of Jammu and Kashmir who do not come on time, complaints were received about non-attendance of personnel
Srinagar Secretariat - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना काल में नागरिक सचिवालय के कई कर्मचारियों के समय पर ड्यूटी पर न आने और अनधिकृत तौर पर गैर हाजिरी रहने के मामलों का जम्मू कश्मीर सरकार ने कड़ा संज्ञान लिया है। सरकार ने 15 नवंबर से समय पर दफ्तर न आने वाले सचिवालय कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ऐसे कर्मचारियों का वेतन काटने के अलावा उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस का संतोषजनक जवाब न देने पर उन्हें निलंबित भी किया जा सकता है। इसके अलावा समयसारिणी के तहत कार्यालयों में कामकाज के मामले में भी सख्त दिशा निर्देश जारी किए हैं। 

विज्ञापन


सामान्य प्रशासनिक विभाग की तरफ से सभी प्रशासनिक सचिवों से कहा गया है कि वह सोमवार 15 नवंबर से सुबह 11 बजे तक विभागीय स्तर पर सचिवालय के कर्मचारियो की हाजिरी रिपोर्ट सामान्य प्रशासनिक विभाग को मुहैया करवा दें। इसके लिए विभाग स्तर पर एक अधिकारी को संपर्क अधिकारी के तौर पर तैनात करने के भी निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


संपर्क अधिकारी अंडर सेक्रेटरी स्तर के पद का अधिकारी रहेगा। इस संबंध में सामान्य प्रशासनिक विभाग के अंडर सेक्रेटरी रियाज उल हक की तरफ से बाकायदा आदेश जारी कर दिया गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अनधिकृत तौर पर गैर हाजिर रहने वाले अधिकारियों के अलावा समयसारिणी के तहत कार्यालय न आने वाले कर्मचारियों पर अब गाज गिरेगी।  ऐसे कर्मचारियों का वेतन काटने के अलावा उन्हें कारण बताओ नोटिस का संतोष जनक जवाब न देने पर उन्हें निलंबित भी किया जा सकता हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed