फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Saksham, Jaskirat and Tanveer Got Gold in 200 Meter Race

Jammu News: 200 मीटर की दौड़ में सक्षम, जसकीरत और तनवीर ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
Saksham, Jaskirat and Tanveer Got Gold in 200 Meter Race
एथलेटिक चैंपियन​शिप की दौड़ में भाग लेते ​खिलाड़ी
-एथलेटिक चैंपियनशिप के अंतिम दिन जम्मू विश्वविद्यालय के ट्रैक पर ब्वॉय वर्ग के हुए मुकाबले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अंतर जोनल जिला स्तरीय एथलेटिक चैंपियनशिप का मंगलवार को समापन हो गया। जम्मू विश्वविद्यालय के एथलेटिक ट्रैक पर ब्वॉय वर्ग में मुकाबले खेले गए। इसमें 200 मीटर, 1500 मीटर, 800 मीटर दौड़ के साथ हाई जंप, शॉटपुट और जैवलिन के मुकाबले हुए।
शॉटपुट अंडर-14 में आरएसपुरा के अंचू शर्मा, अंडर-17 में सोहांजना के साहिल कुमार और अंडर 19 में जेके पब्लिक स्कूल के साक्षन ने स्वर्ण पदक जीता। युवा सेवा और खेल विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में जम्मू जिले के विभिन्न सरकारी व निजी स्कूलों से 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। अंडर-14 200 मीटर में जोन ज्यौड़ियां से सक्षम सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। जोन बिश्नाह से युवराज सिंह ने रजत पदक तो जोन डंसाल से रामेश्वर ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

अंडर-17 में जोन मीरां साहिब से जसकीरत ने स्वर्ण पदक जीता। जोन जम्मू से मोमिन मिर्जा ने रजत पदक जीता, जबकि जोन बिश्नाह से अनुभर अंगराल ने कांस्य पदक जीता। अंडर-19 200 मीटर में जोन बिश्नाह से तनवीर सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। जोन ज्यौड़ियां से शिव कुमार ने रजत पदक जीता। जोन आरएस पुरा से तुषार ने कांस्य पदक जीता। वहीं अंडर-14 शाॅटपुट में जोन आरएस पुरा से अंचू शर्मा ने स्वर्ण, गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल सिंबल से दीपक थापा ने रजत जबकि केबी पब्लिक स्कूल से रेहान जफल ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अंडर-17 में सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल सोहांजना से साहिल कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। केबी पब्लिक स्कूल से मोहम्मद जुनैद ने रजत तो जम्मू संस्कृति स्कूल से विश्व प्रताप ने कांस्य पदक जीता। अंडर-19 में जेके पब्लिक स्कूल से साक्षन गुप्ता ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि एमएचएसी नागबनी स्कूल से राहुल शर्मा ने रजत पदक तो सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल मढ़ से किशन ने कांस्य पदक जीता। अंडर-17 जैवलिन में जोन बिश्नाह से गौरव शर्मा ने स्वर्ण, जोन डंसाल से गोविंद कुमार ने रजत जबकि जोन गांधीनगर से मुसैब मुस्ताक ने कांस्य पदक जीता।
अंडर 19 हाई जंप से केबी पब्लिक स्कूल से इफरान अहमद ने स्वर्ण पदक जीता। सन शाइन हाई स्कूल से दक्ष शर्मा ने रजत तो सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल ज्यौड़ियां से अखिल भाऊ ने कांस्य पदक जीता। अंडर-17 में सेंट फ्रांसिस स्कूल से रजनीकांत सिंह ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि सैनिक स्कूल नगरोटा से मोहम्मद अनस ने रजत पदक तो एमएचएसीएस नागबनी से आलोक ने कांस्य पदक जीता।

अंडर-14 में सैनिक स्कूल नगरोटा से विकास यादव ने स्वर्ण पदक, जम्मू संस्कृति स्कूल से माणिक शर्मा ने रजत पदक तो उजीर जानकीनाथ स्कूल से आदित्य शर्मा ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा 200 मीटर, 1500 मीटर और 800 मीटर दौड़ के भी मुकाबले खेले गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed