फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Sajjad will soon take charge of his depaRTMENT

मनपसंद विभाग मिलने पर माने सज्जाद लोन

Tue, 24 May 2016 11:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 24 May 2016 11:53 AM IST
विज्ञापन
Sajjad will soon take charge of his depaRTMENT
सज्जाद गनी लोन - फोटो : File Photo
मनपसंद विभाग मिलने के बाद सज्जाद गनी लोन मान गए हैं। महबूबा मंत्रिमंडल में उन्हें समाज कल्याण विभाग, एआरआई एवं ट्रेनिंग मिला था, लेकिन वे इससे खुश नहीं थे। उन्होंने चार अप्रैल को शपथ लेने के बाद एक महीने से भी अधिक समय तक कार्यभार नहीं संभाला।
विज्ञापन


अब जब उन्हें मुफ्ती सरकार में जो उनके पास विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग था, उसका कार्यभार मिलने के बाद वह मान गए हैं। सोमवार को उन्होंने डोडा जिला विकास बोर्ड की बैठक की भी अध्यक्षता की। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का चार्ज सौंपा। यह विभाग पहले भाजपा के राज्य मंत्री सुनील शर्मा के पास था। सूत्रों का कहना है कि भाजपा कोटे से मंत्री बने सज्जाद ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के लिए लगातार दबाव बनाया हुआ था। भाजपा ने कई बार उन्हें मनाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके दबाव को देखते हुए भाजपा ने अपने तेवर नरम करते हुए सुनील शर्मा को मनाने की कोशिश की। कई चक्रों की बातचीत के बाद अंतत: सुनील मान गए और सज्जाद को नया विभाग देने का रास्ता साफ हुआ।


बजट सत्र से पहले सज्जाद के विभाग का काम संभालने का भाजपा और पीडीपी दोनों पर दबाव था, ताकि सदन में विपक्ष के हमले से सरकार की किरकिरी न होने पाए। इ

स वजह से पिछले दिनों ही यह तय हो गया था कि सज्जाद को जल्द ही नया विभाग मिल जाएगा और बजट सत्र से पहले वे कामकाज संभाल लेंगे। भाजपा कश्मीर मिशन को देखते हुए सज्जाद का साथ नहीं छोड़ना चाहती है। यही वजह है कि उसने उन्हें मनाने की भरपूर कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed