फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sajjad Lone said National Conference responsible for current situation in Jammu Kashmir

जम्मू कश्मीर: सज्जाद लोन ने कहा- अगर 1987 न हुआ होता तो घाटी में इतने नए कब्रिस्तान होते

Thu, 17 Nov 2022 03:05 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 17 Nov 2022 03:05 PM IST
सार

सज्जाद लोन ने कहा कि अगर 1987 न हुआ होता तो क्या यहां बंदूक घुसपैठ कर लेती। क्या इतने सारे नए कब्रिस्तान होते। उन कब्रगाहों को किसने भरा। कोई भी यह सवाल नहीं पूछ रहा है।

विज्ञापन
Sajjad Lone said National Conference responsible for current situation in Jammu Kashmir
Sajjad Lone - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कांफ्रेंस (पीसी) के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन ने 1987 में हुए विधानसभा चुनावों में धांधली के लिए नेशनल कांफ्रेंस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे लोगों का नेतृत्व करने का दावा नहीं कर सकते जबकि वे लोगों की मौजूदा हालत के लिए जिम्मेदार हैं। जो 1987 के चुनावों में हुई धांधली की बात नहीं करता, वह कश्मीर के मुद्दे को कभी नहीं समझ पाएगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर 1987 न हुआ होता तो क्या यहां बंदूक घुसपैठ कर लेती। क्या इतने सारे नए कब्रिस्तान होते। उन कब्रगाहों को किसने भरा। कोई भी यह सवाल नहीं पूछ रहा है। माना जाता है कि इसी धांधली से आतंकवाद भड़क उठा था। सज्जाद लोन ने पार्टी के अध्यक्ष के रूप में शपथ ली। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी जम्मू और कश्मीर के विशेष दर्जे की बहाली के लिए राजनीतिक और कानूनी रूप से प्रयास करेगी। जम्मू और कश्मीर की एक विरासत थी, जिसे 2019 में नष्ट कर दिया गया था। हम उस विरासत को वापस पाने का प्रयास करेंगे। 
विज्ञापन


लोन ने कहा कि 1990 में आतंकवादियों को खाना देने जैसे कृत्यों के लिए कश्मीर में सभी से पूछताछ की जा रही है और उन्हें जेल में डाल दिया गया, लेकिन कोई भी 1987 में बेईमानी करने वालों से पूछताछ नहीं कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीपुल्स कांफ्रेंस के अध्यक्ष ने कहा कि नेकां अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने अपने बेटे उमर अब्दुल्ला को तो मुख्यमंत्री बना दिया, लेकिन जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक पर नौ मामले दर्ज किए गए और 1987 में विपक्षी उम्मीदवार का चुनाव एजेंट बनने के लिए सलाखों के पीछे डाल दिया गया। मलिक ने हथियार उठाया, हम उसका समर्थन नहीं करते, लेकिन क्या कोई पूछ रहा है कि उसने बंदूक क्यों उठाई। उसे उस रास्ते पर किसने धकेला।

 
सज्जाद लोन ने कहा कि आज हमें लड़ना है लेकिन मैं सभी लोगों के बच्चों के लिए वही कामना करूंगा जो मैं अपने दो बच्चों के लिए चाहता हूं। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी को गोलियों और जेल से बचाने के लिए आज नेतृत्व की भूमिका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed