फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sajjad Lone Impressed by PM Narendra Modi

पीएम मोदी से मिलकर लगा मैं ही मोदी हूं

Thu, 13 Nov 2014 04:11 PM IST
Updated Thu, 13 Nov 2014 04:11 PM IST
विज्ञापन
Sajjad Lone Impressed by PM Narendra Modi

पीपुल्स कांफ्रेंस के चेयरमैन सज्जाद लोन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात के बाद गदगद हो उठे हैं। प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात की जानकारी देते हुए लोन ने कहा कि उनकी प्रधानमंत्री से बेठक 15 मिनट के लिए तय थी, पर पता ही नहीं चला कि कब 45 मिनट बीत गए। लोन ने कहा कि मोदी बेहद शालीन और जमीन से जुड़े हुए इनसान हैं।

विज्ञापन


पूरी मुलाकात के दौरान मुझे लगा ही नहीं कि मैं देश के प्रधानमंत्री से मिल रहा हूं। लोन का कहना है कि बल्कि मुझे तो लग रहा था कि मैं ही मोदी हूं। लोन ने बताया कि शाम चार बजकर 35 मिनट पर मैं मोदी से मिलने पहुंचा। कमरे में मेरे और उनके सिवाय कोई नहीं था।
विज्ञापन


मोदी ने पूरी मुलाकात के दौरान चुनाव का जिक्र तक नहीं किया। उन्होंने बताया कि मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वे कश्मीर के विकास के लिए निजी तौर पर भी ध्यान देंगे। लोन ने बताया कि मोदी ने भरोसा दिलाया कि कश्मीर को फिर से धरती की जन्नत कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री को कश्मीर का दोस्त बताया था

Sajjad Lone Impressed by PM Narendra Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद सज्जाद लोन के तेवर बदले-बदले से नजर आए थे। उन्होंने बीजेपी और नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री को कश्मीर का दोस्त बताया था। उन्होंने कहा कि मोदी मुसलमानों के दुश्मन नहीं हैं।

लोन ने कहा कि प्रधानमंत्री से मिलकर उन्हें ऐसा लगा कि वह बड़े भाई से मिले हैं। उन्होंने कहा कि उनकी चर्चा कश्मीर, उसके विकास और बाढ़ राहत पर ही केंद्रित रही और इस दौरान प्रधानमंत्री का रवैया सकारात्मक रहा।  लोन ने कहा, 'हम सभी से मिलते हैं। मैं सिर्फ राहत और पुनर्वास की बात करने आया था।'

लोन ने मोदी की तारीफ करते हुए कहा था क‌ि कश्मीरियों का एक छोटा सा हिस्सा ही मोदी के खिलाफ है। लेक‌िन में उन्हें विकास पुरुष के तौर पर देखता हूं जो घाटी की तकदीर बदल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed