फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sajad Lone Kashmir BJP

कश्मीर में सज्जाद लोन का कद बढ़ाएगी भाजपा

Fri, 19 Feb 2016 06:28 PM IST
Updated Fri, 19 Feb 2016 06:28 PM IST
विज्ञापन
Sajad Lone Kashmir BJP

कश्मीर में सज्जाद लोन का कद बढ़ाने की कार्य योजना पर भाजपा काम करेगी। अलगाववाद से मुख्यधारा की राजनीति में आकर भाजपा के कोटे से रियासत में दस महीने कबीना मंत्री रहे सज्जाद लोन के सहारे भाजपा कश्मीर में अगले विधानसभा चुनाव में मिशन 44 प्लस के सपने को साकार करना चाहती है।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार साल 2014 के विधानसभा चुनाव में कश्मीर घाटी से भाजपा को तमाम कोशिशों के बावजूद भी एक भी सीट पर जीत दर्ज नहीं हुई।
विज्ञापन


भाजपा की सहयोगी पार्टी पीपुल्स कांफ्रेंस को दो विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाबी मिली थी। सज्जाद लोन ने हंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता और मंत्री रहे चौधरी मोहम्मद रमजान को हराया, जबकि कुपवाड़ा से भी पीपुल्स कांफ्रेंस के बशीर अहमद डार ने जीत हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले विधानसभा चुनाव के लिए मिशन 44 प्लस की तैयारी अभी से

Sajad Lone Kashmir BJP

पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार बनने पर भाजपा ने सज्जाद लोन को अपने कोटे से कबीना मंत्री भी बनवाया। भाजपा चाहती है कि कश्मीर में सज्जाद लोन को मजबूत करके ही भाजपा अगले विधानसभा चुनाव तक अपना जनाधार बढ़ा सकती है। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने नाम न छापने की तर्ज पर बताया कि सज्जाद लोन का कश्मीर में मजबूत होने का मतलब भाजपा का मजबूत होना।

अगर कश्मीर से सज्जाद लोन की पार्टी अगले विधानसभा चुनाव में दस सीटें जीत पाई तो भाजपा का मिशन 44 प्लस अगले विधानसभा चुनाव में सफल हो सकता है। इस योजना पर केंद्रीय भाजपा नेतृत्व भी सहमति जता चुका है।

भाजपा चाहती है कि अगले विधानसभा चुनाव में जम्मू संभाग से भाजपा को 30 से ज्यादा विधानसभा सीटें मिले। कश्मीर से पीपुल्स कांफ्रेंस को अगर दस सीटें मिल गईं और लद्दाख में चार सीटों में से दो से तीन सीटें मिली तो मिशन 44 प्लस, जो 2014 विधानसभा चुनाव में सफल नहीं हो पाया था, वह अगले विधानसभा चुनाव में सफल हो जाएगा और रियासत में भाजपा अपने सहयोगी दलों से मिलकर अपने बलबूते पर सरकार बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed