फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   saifuddin soz may be resigned congress president post

कांग्रेस अध्यक्ष पद से मुक्त होना चाहते सोज

Fri, 27 Feb 2015 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 27 Feb 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
saifuddin soz may be resigned congress president post

रियासत में पिछले करीब बारह साल तक गठबंधन में सत्ता में रही कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष प्रो. सैफुद्दीन सोज ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के समक्ष उन्हें पद मुक्त करने की पेशकश की है।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रियासत में विधानसभा चुनाव में 87 सीटों में से केवल 12 सीटों के साथ चौथे नंबर पर खिसकी कांग्रेस के अलावा पार्टी में गुटबाजी के चलते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रो. सैफुद्दीन सोज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर अब बने नहीं रहना चाहते हैं और उन्होंने अपने नजरिये के बारे में पार्टी हाईकमान को अवगत करवा दिया है।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रो. सोज का कहना है कि उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर काफी लंबा समय हो गया है। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष के तौर पर उन्होंने कांग्रेस को मजबूत करने से लेकर रियासत के लोगों की आवाज को सरकार के समक्ष जोरदार तरीके से उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस का रियासत के तीनों क्षेत्रों में जनाधार है। बहरहाल अब उन्हें लग रहा है कि किसी अन्य नेता को प्रदेशाध्यक्ष बनाया जाना चाहिए। इसके लिए उन्होंने पार्टी हाईकमान को अपनी मर्जी से अवगत करवा दिया है। वहां से जो भी निर्देश आएंगे, उस पर पालन किया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed