'सहारनपुर हिंसा अखिलेश सरकार की नाकामी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर सांप्रदायिक हिंसा पर राजनीति तेज हो गई है। हिंसा को योजनाबद्ध और उत्तर प्रदेश की अखिलेश सरकार की नाकामी का नतीजा बताते हुए भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य एवं जम्मू कश्मीर प्रदेश के सह प्रभारी आरपी सिंह ने हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
जम्मू में पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में आरपी सिंह ने कहा कि देश के दो अल्पसंख्यक समुदायों के बीच हिंसा योजनाबद्ध तरीके से करवाई जा रही है।
'दबंगता कायम रखने का झगड़ा'
सिंह ने कहा कि हिंसा में अब तक करीब तीन लोगों की मौत हो चुकी है और दो दर्जन से ज्यादा का घायल होना सांप्रदायिक हिंसा की भयावह तस्वीर को पेश करता है।
उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक हिंसा कोई जमीन के टुकड़े का झगड़ा नहीं है, जबकि दबंगता कायम रखने का झगड़ा है। इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार को हिंसा रोकने के सभी प्रभावी कदम उठाने को कहा है।
उन्होंने कहा कि वह भी सोमवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिलेंगे और उत्तर प्रदेश में रहने वाले सिखों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए उचित कदम उठाने का आग्रह करेंगे।
मुआवजे से जख्म नहीं भरते
सिंह ने कहा कि घटना के पीछे जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। केवल मुआवजा जारी करने से कोई जख्म नहीं भरते।
सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ अर्से से लगातार सांप्रदायिक हिंसा की घटनाएं होती रही हैं और यह अखिलेश सरकार की नाकामी को दर्शाती है।