{"_id":"56fd38bc4f1c1b3b2cf00105","slug":"safety-audit-of-flyovers","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में बन रहे फ्लाई ओवरों का हो सेफ्टी ऑडिट: उमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में बन रहे फ्लाई ओवरों का हो सेफ्टी ऑडिट: उमर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 31 Mar 2016 08:31 PM IST
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष हैंं।
- फोटो : Amar Ujala
नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने वीरवार को राज्यपाल एनएन वोहरा से अपील की कि वह रियासत में बन रहे दो फ्लाई ओवरों के सेफ्टी ऑडिट के लिए निर्देश दें। उन्होंने यह अपील कोलकाता में हुई दुर्घटना के बाद की है।
कोलकाता हादसे पर अपनी प्रतिक्रिया में उमर ने कहा कि उन्हें यकीन है कि जम्मू और श्रीनगर में फ्लाईओवर के निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदारों द्वारा सभी सावधानियां बरती जा रही होंगी।
अपने फेसबुक पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि श्रीनगर में बन रहा नया फ्लाईओवर शहर की एक मुख्य सड़क के ऊपर से गुजरता है। इसका कार्य जेकेईआरए द्वारा एक निजी कंपनी को सौंपा गया है।
विज्ञापन
इस सड़क के दोनों ओर सैकड़ों दुकानें हैं। हर रोज बड़ी संख्या में लोग इसके नीचे से गुजरते हैं। अगर कोलकाता जैसी दुर्घटना यहां होती है, तो यहां बड़ा नुकसान हो सकता है।