फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Sabi Cricket Club won Turmament

साबी क्रिकेट क्लब के नाम रहा टी-20 प्रतियोगिता का खिताब

Sun, 17 Jan 2016 08:56 PM IST
Updated Sun, 17 Jan 2016 08:56 PM IST
विज्ञापन
Sabi Cricket Club won Turmament

जिला स्पोटर्स स्टेडियम में छठी पुलिस मार्टीयर्स मेमोरियल नार्थ जोन टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब इस बार साबी क्रिकेट क्लब होशियारपुर के नाम रहा।

विज्ञापन


अक्षय स्टार कोहली क्रिकेट क्लब कठुआ ने स्पिनरों के साथ साबी क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजों को घेरने के लिए जबरदस्त चक्रव्यूह की रचना की, लेकिन होशियारपुर के बल्लेबाजों अभिमन्यु और दीपक की होशियारी की बदौलत साबी क्रिकेट क्लब ने 17.5 ओवरों में ही मैच को जीत लिया।
विज्ञापन


इससे पहले वह प्रतियोगिता के चौथे संस्करण में जीते थे। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के तौर पर डीजीपी के राजिंद्रा उपस्थित हुए। इसके साथ ही इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता का समापन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले गेंदबाजी करने का फैसला सही साब‌ित हुआ

Sabi Cricket Club won Turmament

फाइनल मुकाबले में टास जीतकर साबी क्रिकेट क्लब ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बल्लेबाजी के उतरी अक्षय स्टार कोहली क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले ही ओवर में 11 रन बना डाले।

ऐसा लगा कि स्थानीय टीम के इरादे बुलंद हैं। दूसरे ओवर में स्कोर 17 रन हो गया, लेकिन तीसरे ओवर में पहला विकेट गिरते ही टीम के मनोबल को धक्का लगा और टीम के खिलाड़ी एक-एक कर चलते बने।

टीम की ओर से रोहित शर्मा ने 33 व पुनीत बिष्ट ने 25 रनों का योगदान देकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। पूरी टीम 19.5 ओवर में 113 रन बनाकर आल आउट हो गई।  साबी क्रिकेट क्लब की ओर से शमशेर यादव, रोहन और हितेष ने दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया।

दीपक पुनिया बने मैच आफ द मैच

Sabi Cricket Club won Turmament
लक्ष्य का पीछा करने उतरी साबी क्रिकेट क्लब की शुरुआत धमाकेदार रही। पहले ओवर में टीम के सलामी बल्लेबाजों ने 13 रन जोड़े। दूसरे ओवर में स्कोर 21 रन हुआ और तीसरे ओवर में 25 रन बन गए।

छह रन प्रति ओवर से अधिक की औसत से रन बना रही टीम पर लगाम लगाने के लिए अक्षय स्टार कोहली क्रिकेट क्लब के कप्तान ने स्पिनरों को बुलाया। इसके बाद पांचवे ओवर में पहला झटका लग गया।

पांचवे ओवर के बाद स्पिनरों के जाल में टीम ऐसी फंसी की स्कोर बनाना मुश्किल या हो गया। लेकिन दीपक पुनिया के 29 रनों और अभिमन्यु के 24 रनों की पारी की बदौलत साबी क्रिकेट क्लब ने 17.5 ओवरों में मैच जीत लिया। दीपक पुनिया को मैच आफ द मैच का खिताब दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed