{"_id":"66ccad4f755f0c45130852e6","slug":"rusted-landmine-found-near-line-of-control-in-mendhar-poonch-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: पुंछ के मेंढर में नियंत्रण रेखा के निकट जंग लगी बारूदी सुरंग मिली, विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: पुंछ के मेंढर में नियंत्रण रेखा के निकट जंग लगी बारूदी सुरंग मिली, विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया
Mon, 26 Aug 2024 09:59 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 26 Aug 2024 09:59 PM IST
सार
नियंत्रण रेखा पर दुश्मन और आतंकियों की घुसपैठ रोकने के लिए बारूदी सुरंगें बिछाई जाती हैं। यह बारिश या भूस्खलन से अपने स्थान से आगे पीछे पहुंच जाती हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Meta AI
विस्तार
उपजिला मेंढर में सोमवार को भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर बालाकोट में तैनात भारतीय सेना के जवानों ने फेंसिंग के पास एक पुरानी जंग लगी बारूदी सुरंग बरामद की। इसे बाद में सेना के बम निरोधक दस्ते के सहयोग से विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया। इससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दोपहर को करीब 11 बजे जिले के बालाकोट क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पास फेंसिंग के करीब सेना के जवान गश्त लगा रहे थे। इस दौरान उन्हें एक जंग लगी पुरानी बारूदी सुरंग मिली। इसके बाद जवानों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद अधिकारियों ने सेना के बम निरोधक दस्ते को बुलाया। बम निरोधक दस्ते ने घटनास्थल पर पहुंच कर बारूदी सुरंग को हटाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाकर सुरक्षित तरीके से विस्फोट कर नष्ट कर दिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि नियंत्रण रेखा पर दुश्मन और आतंकियों की घुसपैठ रोकने के लिए बारूदी सुरंगें बिछाई जाती हैं। यह बारिश या भूस्खलन से अपने स्थान से आगे पीछे पहुंच जाती हैं। इनके बारे में पता न होने के कारण सेना के जवान, सेना के साथ काम करने वाले पोर्टर, पशु और ग्रामीण शिकार हो जाते हैं। ऐसे में समय रहते इस बारूदी सुरंग के मिलने से हादसा टल गया।
विज्ञापन